राजस्थान के बुहाना की ग्राम पंचायत लांबी अहीर की सरपंच Neeru Yadav आखिरकार कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर पहुंच गई हैं। लेकिन एक प्रतियोगी के तौर पर नहीं बल्कि मुख्य अतिथि के तौर पर. कल (11 सितंबर) के एपिसोड में दिखाया गया कि कैसे नीरू ने न केवल होस्ट के साथ मजेदार बातचीत की बल्कि टीवी शो के सेट पर हॉकी भी खेली।
Neeru Yadav की बात करें तो वह राजस्थान के बुहाना उपखंड की ग्राम पंचायत लांबी अहीर की सरपंच हैं। साल 2020 में राजस्थान पंचायत चुनाव में जीत हासिल कर सरपंच बनीं Neeru Yadav को शिक्षा और समाज के लिए उनके उत्कृष्ट कार्यों के कारण केबीसी की ओर से मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था।
देसी राजस्थानी लुक में आई नज़र
Neeru Yadav कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 में हॉट सीट पर अपने देसी राजस्थानी लुक में नज़र आई है। नीरू यादव ने फैसला किया है कि वह केबीसी से जीती गई रकम को महिला सशक्तिकरण और बालिका शिक्षा पर खर्च करेंगी। आपको बता दें कि नीरू यादव ने यहां 6 लाख 40 हजार रुपये की रकम जीती है।
नीरू ने गांव की लड़कियों के हॉकी के प्रति जज़्बे को देखते हुए अपने खर्चे पर एक कोच का इंतजाम कर दिन रात उन्होंने लड़कियों को हॉकी में उन्हें ट्रेंड किया। आपको नीरू इन लड़कियों के साथ खुद सुबह सुबह मैदान में पहुंच जाती थी।
सरपंच बनने के बाद गांव में चलाई अनेक अभियान
सरपंच बनने के बाद Neeru Yadav को एहसास हुआ कि गांव में शादी समारोह या किसी अन्य कार्यक्रम में प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है बल्कि गायों के साथ और जानवरों के जीवन को भी खतरे में डाल रहा है। ग्राम पंचायत को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए उन्होंने 5000 बर्तन खरीदे और गांव में बर्तन बैंक की स्थापना की।
गांव के किसी भी समारोह में इन बर्तनों का उपयोग नि:शुल्क किया जाता है। नीरू ने सरपंच बनने के बाद अपनी ग्राम पंचायत को कचरा एवं प्लास्टिक मुक्त भी बना दिया है। Neeru Yadav ने हाल ही में एक और कैंपेन शुरू किया है, जिसका नाम ‘मेरा पेड़ मेरा दोस्त’ है। इसके तहत ग्राम पंचायत लाम्बी अहीर द्वारा बुहाना तहसील के सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों एवं स्टाफ को 21 हजार पौधे वितरित किये जायेंगे तथा उनकी देखभाल के लिए प्रेरित किया जायेगा।