Gold Price Today: आज अगर सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह ख़बर आपके लिए है। आज इस करोबारी हफ्ते का दूसरा दिन है यानी मंगलवार और आज सोने(Gold Price)के दाम कल की तरह ही स्थिर है। आज सर्राफ बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 59,950 रुपये प्रति 10 ग्राम है, वहीं 22 कैरेट सोने की रेट 54,950 रुपये है। इसके अलावा चांदी की कीमतों की बात करें तो सर्राफ बाजार में आज फिर से चांदी के दाम भी स्थिर है। जिसके बाद आज भारतीय बाजार में चांदी (Silver Price) 75,800 रुपए प्रति किलो के भाव से बिक रहा है।
अलग-अलग शहरों में सोने का भाव
शहरों के नाम | 24 कैरेट रेट | 22 कैरेट रेट |
Delhi | 60,100रु. | 55,100 रु. |
Mumbai | 59,950 रु. | 54,950 रु. |
Bangalore | 59,950 रु. | 54,950 रु. |
Chennai | 60,220 रु. | 55,200 रु. |
Kolkata | 59,950 रु. | 54,950 रु. |
Hyderabad | 59,950 रु | 54,950 रु. |
Pune | 59,950 रु. | 54,950 रु. |
Ahmedabad | 60,000 रु. | 55,000 रु. |
ऐसे करें सोने की शुद्धता की पहचान
हॉलमार्किंग के जरिए आप असली या नकली सोने(Gold Price) की तुरंत पहचान कर सकते हैं। यह चेक करने के लिए आपको उसका हॉलमार्क देखना होता है। अगर सोने का हॉलमार्क 375 है तो यह 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है। वहीं अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 फीसदी शुद्ध है। इसी तरह 750 हॉलमार्क होने पर यह सोना 75.0 फीसदी शुद्ध होता है और 916 हॉलमार्क होने पर सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होने की गारंटी है। वहीं 990 हॉलमार्क होने पर सोना 99.0 फीसदी और 999 होने पर सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होता है।