Gold Price Today: भाई दूज का त्योहार कल मनाया जाएगा ऐसे में बहुत से भाई अपनी बहनों को गिफ्ट देने के लिए सोने चांदी लेने के बारे में सोच रहे होंगे। तो आज अगर आप सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह ख़बर आपके लिए है। आज यानी सोमवार को जो इस करोबारी हफ्ते का पहला दिन है सोने(Gold Price) के दामों में ज्यादा बदलाव दर्ज नहीं की गई है।
आज भी सर्राफा बाजार में सोना(Gold Price)कल की कीमत से 160 रुपए कम कीमत पर बिक रहा है। इसके साथ ही चांदी की कीमत (Silver Price) में भी 200 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। आपको बता दे की आज यानी सोमवार को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने (Gold Price) का भाव 60,590 रुपये प्रति 10 ग्राम है, वहीं 22 कैरेट सोने की रेट 55,540 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
वहीं आज चांदी(Silver Price)की कीमत में कोई भी बढ़ोतरी नहीं देखी गई है। जिसके बाद आज यानी सोमवार को चांदी (Silver Price) 73,000 रुपए प्रति किलो की क़ीमत पर बिकेगी। इससे पहले सोमवार को भी चांदी (Silver Price) 73,200 रुपए प्रति Kg की क़ीमत पर ही बिकी थी। वहीं गोल्ड के अलग-अलग कैरेट की बात करें तो 24 कैरेट वाला सोना 60,590 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 55,540 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 45,370 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
अलग-अलग शहरों में सोने के भाव
शहरों के नाम | 24 कैरेट रेट | 22 कैरेट रेट |
Delhi | 61,950 रु. | 56,800 रु. |
Mumbai | 61,800 रु. | 56,650 रु. |
Bangalore | 61,800 रु. | 56,650 रु. |
Chennai | 61,690 रु. | 56,550 रु. |
Kolkata | 61,800 रु. | 56,650 रु. |
Hyderabad | 61,800 रु | 56,650 रु. |
Pune | 61,800 रु. | 56,650 रु. |
Ahmedabad | 61,850 रु. | 56,700 रु. |