Gold Price: आज सोने चांदी की खरीदारी करने वाले हैं तो यह ख़बर आपके लिए है। इस हफ्ते सोने (Gold Price) चांदी के भावों में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला है। जिसके बाद आज इस कारोबारी हफ्ते का आखिरी दिन है और आज सोने और चांदी दोनों का भाव कल के मुकाबले उछाल के साथ बढ़ा है।
देश में आज सोने (Gold Price) की दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने की क़ीमत में 1090 रूपए की उछाल आई है जिसके बाद क़ीमत 62,890 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं चांदी के दामों में भी इस कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन यानी आज 2500 रुपए प्रति किलो की उछाल देखने को मिल रही है।
आज यानी शुक्रवार को सर्राफा बाजार में सोने (Gold Price) चांदी के दामों में उछाल दर्ज की गई है। जिसके बाद बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 62,890 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने (Gold Price) की कीमत 57,650 रुपए प्रति 10 ग्राम देखा गया है। वहीं इससे पहले गुरुवार को 22 कैरेट सोने के दाम 56,650 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के दाम 61,800 रुपए प्रति 10 ग्राम की थी।
इसके अलावा अगर चांदी की बात करें तो आज सर्राफा बाजार में चांदी की दामों में भी उछाल आया है। जिसके बाद आज यानी शुक्रवार को चांदी 77,500 रुपए प्रति किलो पर बिक रहा है। वहीं कल चांदी 75,000 रुपए प्रति किलो की रेट से बिका था। सोना चांदी खरीदते समय ध्यान रहे की सोने (Gold )की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 99.9, 22 कैरेट पर 95.8 और 18 कैरेट पर 75.0 ग्राम शुद्धता लिखा होता है।