हर नागरिक के लिए Pan Card एक जरूरी दस्तावेज है, और इसमें किसी भी तरह का बदलाव करवाना कई बार थकाऊ और समय लेने वाला काम होता था। लेकिन अब खुशखबरी है! भारत सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अब “Umang” मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, जिसके जरिए आप अपने Pan Card में किसी भी तरह का अपडेट आसानी से और मिनटों में करवा सकते हैं। आइए, इस ऐप के बारे में विस्तार से जानें और मिनटों में पैन अपडेट का फायदा उठाएं:
क्या है Umang ऐप?
Umang आपके लिए एक ऑल-इन-वन Pan Card मैनेजमेंट ऐप है। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ अपना Pan Card डाउनलोड कर सकते हैं, बल्कि इसमें मौजूद किसी भी जानकारी को भी आसानी से अपडेट कर सकते हैं। जैसे, नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, पता, फोन नंबर और ईमेल एड्रेस आदि।
कैसे रजिस्टर्ड करें उमंग ऐप पर
अगर आपके Pan Card की किसी जानकारी में कोई समस्या है तो आप आसानी से उमंग ऐप की मदद से इसे ठीक कर सकते हैं या उसमें बदलाव कर सकते हैं। आपको बस इस ऐप को अपने फोन में डाउनलोड करना होगा। बता दें कि किसी भी ऐप तरह आप अपने मोबाइल फोन में उमंग ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। ये ऐप अब प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। डाउनलोड करने के बाद आपको इसमें लॉग इन करना होगा और मोबाइल नंबर के लिए रजिस्टर करना होगा।
कैसे करें अपडेट?
“My Profile” सेक्शन में जाएं।
आप जिस जानकारी को अपडेट करना चाहते हैं, उसे चुनें।
सही जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
आपके आधार कार्ड से मिलान के बाद, आपकी जानकारी अपडेट कर दी जाएगी। आपको एक कन्फर्मेशन मैसेज भी मिल जाएगा।
क्या फीस लगती है?
Pan Card में कोई जानकारी अपडेट करने के लिए ऐप में कोई फीस नहीं ली जाती है। हालांकि, अगर आप अपना Pan Card रीप्रिंट करवाना चाहते हैं तो आपको 50 रुपये का शुल्क देना होगा।