Gold Price: आज सोने चांदी की खरीदारी करने वाले हैं तो यह ख़बर आपके लिए है। इस हफ्ते सोने चांदी के भावों में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला है। जिसके बाद आज इस कारोबारी हफ्ते का आखिरी दिन है और आज सोने (Gold Price) और चांदी दोनों का भाव कल के मुकाबले थोड़ी सी गिरावट हुई है।
देश में आज सोने की दामों में गिरावट दर्ज की गई है। सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने की क़ीमत में 160 रूपए की कमी आई है जिसके बाद क़ीमत 62,070 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं चांदी के दामों में भी इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन यानी आज 500 रुपए प्रति किलो की उछाल देखने को मिल रही है।
आज यानी गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने (Gold Price) के दामों में गिरावट और चांदी के दामों में उछाल दर्ज की गई है। जिसके बाद बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 62,070 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 56,900 रुपए प्रति 10 ग्राम देखा गया है। वहीं इससे पहले बुधवार को 22 कैरेट सोने के दाम 57,000 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के दाम 62,180 रुपए प्रति 10 ग्राम की थी।
इसके अलावा अगर चांदी की बात करें तो आज सर्राफा बाजार में चांदी की दामों में भी उछाल आया है। जिसके बाद आज यानी गुरुवार को चांदी 74,500 रुपए प्रति किलो पर बिक रहा है। वहीं कल चांदी 74,000 रुपए प्रति किलो की रेट से बिका था। सोना चांदी खरीदते समय ध्यान रहे की सोने (Gold )की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 99.9, 22 कैरेट पर 95.8 और 18 कैरेट पर 75.0 ग्राम शुद्धता लिखा होता है।