Covid Vaccine: कोविड-19 महामारी के दौरान देश में बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया। कई लोगों ने Vaccine की दोनों डोज ले ली हैं, लेकिन कुछ लोगों को ये याद नहीं रहता कि उन्होंने कौन सी Vaccine ली थी। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो चिंता करने की कोई बात नहीं। अपनी वैक्सीन का नाम और सर्टिफिकेट मिनटों में ही ढूंढा जा सकता है।
सरल प्रक्रिया से पाएं जानकारी
आपकी Vaccine का नाम और सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए एक आसान सी प्रक्रिया है। इसके लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा:
- CoWIN पोर्टल पर जाएं: सबसे पहले आपको भारत सरकार के CoWIN पोर्टल (https://cowin.gov.in/) पर जाना होगा। यह वही पोर्टल है जिसका इस्तेमाल आपने Vaccine के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए किया था।
- अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें: पोर्टल के होमपेज पर आपको अपना वह मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा, जिसका इस्तेमाल आपने वैक्सीन रजिस्ट्रेशन के लिए किया था।
- OTP दर्ज करें: आपके दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। इस ओटीपी को पोर्टल पर दिए गए बॉक्स में दर्ज करें।
- आपका वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट: ओटीपी सबमिट करने के बाद आपको अपने वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट देखने का ऑप्शन मिलेगा। इस सर्टिफिकेट पर आपको दोनों Vaccine की डोज के बारे में जानकारी मिलेगी, जिसमें वैक्सीन का नाम, डेट और वैक्सीन सेंटर की जानकारी शामिल है।
- सर्टिफिकेट डाउनलोड करें: आप इस सर्टिफिकेट को अपने फोन में डाउनलोड भी कर सकते हैं। भविष्य में जरूरत पड़ने पर इसे आसानी से दिखाया जा सकता है।
क्या है मामला
वैक्सीन के लिए फॉर्मूला देने वाली कंपनी एस्ट्राजेनेका पर आरोप है कि उसकी वैक्सीन के कारण लोगों को मौतें हुई। इस मामले में कंपनी पर ब्रिटेन में मुकदमा चल रहा है। आक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका वैश्विक स्तर पर कोविशील्ड और वैक्सजेवरिया ब्रांड से कोरोनारोधी वैक्सीन बनाती है। बता दें भारत में कॉविशील्ड सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा बनाया गया था।
कोविड-19 वैक्सीनेशन का महत्व
कोविड-19 महामारी के दौरान वैक्सीनेशन एक महत्वपूर्ण उपाय साबित हुआ। इसने न सिर्फ गंभीर बीमारी और मृत्यु दर को कम किया, बल्कि संक्रमण को फैलने से भी रोका।
हालांकि, कुछ लोगों को Vaccine लगवाने के बाद समय के साथ सर्टिफिकेट या वैक्सीन का नाम भूल जाने की समस्या हो सकती है। लेकिन CoWIN पोर्टल के जरिए दी गई आसान प्रक्रिया से आप मिनटों में ही सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।