गर्मियां शुरू होते ही तेज धूप और Heatwave का प्रकोप बढ़ जाता है। इस मौसम में जहां डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) की समस्या आम हो जाती है, वहीं कई लोगों को जोड़ों में दर्द (Joint Pain) और गठिया (Arthritis) की समस्या भी झेलनी पड़ती है। आइए, जानते हैं गर्मी के मौसम में जोड़ों में दर्द क्यों बढ़ जाता है और इससे कैसे बचा जा सकता है।
कैसे गर्मी जोड़ों को करती है प्रभावित?
गर्मी के मौसम में शरीर का तापमान बनाए रखने के लिए शरीर से ज्यादा पसीना निकलता है। इससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे जोड़ों में मौजूद तरल पदार्थ (सिनोवियल फ्लूइड) कम हो जाता है। यह तरल पदार्थ जोड़ों को कुशन का काम करता है और उनकी गति को सुचारू बनाए रखता है। इसकी कमी से जोड़ों में घर्षण बढ़ जाता है, जिससे दर्द, अकड़न और सूजन की समस्या हो सकती है।
इसके अलावा, Heatwave के कारण शरीर में सूजन बढ़ाने वाले तत्वों का उत्पादन भी बढ़ जाता है। ये तत्व जोड़ों के आसपास के टिश्यू को प्रभावित कर सूजन और दर्द पैदा कर सकते हैं। साथ ही, गर्म हवाओं के कारण मांसपेशियों में जकड़न आ सकती है,
क्यों बढ़ जाता है गर्मी में जोड़ों का दर्द?
शरीर में पानी की कमी: गर्मी में Heatwave के कारण पसीना ज्यादा आता है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। जोड़ों को स्वस्थ रखने के लिए तरल पदार्थ (Fluids) जरूरी होते हैं। डिहाइड्रेशन के कारण जोड़ों में स्थित कार्टिलेज ( उपास्थि – उपास्थि वह ऊतक होता है जो हड्डियों के सिरों को ढकता है और उन्हें कुशन प्रदान करता है) को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता, जिससे जोड़ों में दर्द और अकड़न की समस्या हो सकती है।
सूजन में वृद्धि: गर्म वातावरण में शरीर का तापमान बढ़ जाता है, जिससे शरीर में सूजन बढ़ाने वाले तत्वों का निर्माण भी बढ़ जाता है। यह सूजन जोड़ों को प्रभावित कर सकती है और दर्द का कारण बन सकती है।
पुराने दर्द का बढ़ना: जिन लोगों को पहले से ही जोड़ों में दर्द या गठिया की समस्या रहती है, उनके लिए गर्मी का मौसम मुश्किल भरा हो सकता है। Heatwave का गर्म हवा और नमी के कारण पुराने जोड़ों का दर्द बढ़ सकता है।
एयर कंडीशनर का असर: लगातार एयर कंडीशनर में रहने से भी जोड़ों में अकड़न और दर्द की समस्या हो सकती है। ठंडी हवा जोड़ों को जकड़ देती है, जिससे उनकी गतिशीलता कम हो जाती है और दर्द बढ़ जाता है।
Heatwave में जोड़ों के दर्द के लक्षण
अगर आपको गर्मी के दिनों में जोड़ों में अकड़न, सूजन और दर्द महसूस हो रहा है, तो ये Heatwave के कारण जोड़ों में तकलीफ बढ़ने के संकेत हो सकते हैं। इसके अलावा, जोड़ों में जकड़न और सुबह के समय जोड़ों में अकड़न रहना भी इस समस्या के लक्षण हैं। गौर करने वाली बात ये है कि गठिया के मरीजों को सामान्य लोगों की तुलना में Heatwave के कारण जोड़ों में तकलीफ ज्यादा हो सकती है।
इन तरीकों से गर्मियों मैनेज करें अर्थराइटिस
- गठिया और जोड़ों के दर्द को नियंत्रित करने के लिए बहुत सारा पानी पीकर हीटवेव के दौरान अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रहना जरूरी है।
- ठंडक पाने के लिए पंखे का उपयोग करें या वातानुकूलित स्थानों में रहें। सूजन वाले जोड़ों पर कोल्ड पैक लगाने से दर्द और सूजन कम करने में मदद मिल सकती है।
- नियमित, हल्के व्यायाम जैसे तैराकी आदि करें, जिससे शरीर ज्यादा गर्म न हो और जोड़ों की गतिशीलता भी सुरक्षित रह सके।
- इसके अलावा हवादार, हल्के कपड़े पहनें, जो शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में मदद मिलती हैं।
- फलों, सब्जियों और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे सूजन को कम करने वाले पोषक तत्वों से भरपूर संतुलित आहार खाने से भी जोड़ों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।