पूर्णिया जिले में आज एक Road Accident में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। आनन-फानन में सभी को GMCH में भर्ती कराया गया है। सभी एक बाइक पर सवार होकर मंदिर नई बाइक खरीदने की खुशी में पूजा करने जा रहे थे। घायलों में दो महिला, एक पुरुष और एक 5 साल की बच्ची शामिल है। घटना सरसी काली मंदिर के पास की है।
घायलों को अस्पताल में भर्ती
Road Accident में घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पास के अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में घायल दोनों महिला की हालत गंभीर बनी हुई है बाकि दोनों घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घायलों में सरसी थाना क्षेत्र के नीला घाट बिंदटोली निवासी गोलू कुमार, पत्नी रेणु कुमारी, भाभी दुखनी देवी और 5 साल की बेटी राधा कुमारी शामिल हैं।
दुर्घटना के कारणों की जांच जारी
पुलिस Road Accident के कारणों की जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार बाइक चला रहा था जिसके कारण अचानक से उसका नियंत्रण बिगड़ गया और सभी चार लोग सड़क पर जा गिरे। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे जिसके बाद लोगो को प्राथमिक उपचार के लिए GMCH में भर्ती कराया गया है।
यह Road Accident एक बार फिर सड़क सुरक्षा के महत्व को रेखांकित करती है। तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बनता है। खासकर, बाइक चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य है। यह सिर पर होने वाली गंभीर चोटों से बचा सकता है।