आज 21 जून 2024 को दुनिया भर में International Yoga Day धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 हजार लोगों के साथ मिलकर योगाभ्यास किये। यह कार्यक्रम देश और दुनिया भर में योग के प्रति बढ़ती जागरूकता और उत्साह को दर्शाता है। इस वर्ष का आयोजन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह पहली बार है जब 170 से अधिक देशों में एक साथ योगाभ्यास किया जाएगा।
शुक्रवार को दुनियाभर के 170 से अधिक देशों और बड़ी संस्थाओं, कार्यालयों में अरबों की संख्या में लोग योग किये। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी Yoga Day पर श्रीनगर में डल झील के किनारे स्थित शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र (एसकेआईसीसी) में सुबह साढ़े छह बजे से आयोजित हुए राज्यस्तरीय कार्यक्रम में 6000 लोगों के साथ योग किये।
योग दिवस की शुरुआत
अंतर्राष्ट्रीय Yoga Day की शुरुआत 2015 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा को Yoga Day मनाने का प्रस्ताव दिया था, जिसे भारी समर्थन मिला और 21 जून को Yoga Day के रूप में मान्यता मिली। तब से हर साल इस दिन को विशेष योग सत्रों और कार्यक्रमों के साथ मनाया जाता है। इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों में योग की महत्ता और लोकप्रियता सिर चढ़कर बोलने लगी।
Yoga Day हर वर्ष 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन तय करने की भी खास वजह है। असल में 21 जून साल का दिन सबसे लंबा दिन होता है। इसके बाद सूर्य धीरे-धीरे दक्षिणायन होने लगता है। इस दिन को अध्यात्म और योग के लिए खास माना जाता है। इसी वजह से Yoga Day के लिए 21 जून की तारीख तय की गई।
प्रधानमंत्री का संबोधन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “योग केवल एक व्यायाम नहीं है, यह शारीरिक और मानसिक संतुलन का विज्ञान है। योग हमें तनाव मुक्त जीवन जीने की कला सिखाता है। आज जब दुनिया तनाव और अवसाद से जूझ रही है, योग एक महत्वपूर्ण उपाय साबित हो सकता है।”
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन
170 से अधिक देशों में भी Yoga Day मनाया जा रहा है। अमेरिका, कनाडा, यूके, ऑस्ट्रेलिया, जापान, और कई यूरोपीय देशों में भारतीय दूतावास और कांसुलेट्स ने योग सत्रों का आयोजन किया है। विभिन्न देशों के स्थानीय योग संघों ने भी इस दिन को विशेष बनाने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया है। इससे न केवल योग की लोकप्रियता बढ़ी है, बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक धरोहर के प्रति विश्व का सम्मान भी दर्शाता है।
योग के फायदे
योग के अनेक फायदे हैं। यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारता है, बल्कि मानसिक शांति और संतुलन भी प्रदान करता है। नियमित योगाभ्यास से तनाव, अवसाद, और अन्य मानसिक समस्याओं में राहत मिलती है। योग के माध्यम से व्यक्ति अपने श्वसन, रक्तचाप, और अन्य शारीरिक प्रक्रियाओं को नियंत्रित कर सकता है। इसके अलावा, योग आत्म-साक्षात्कार और आत्म-विकास का मार्ग भी है।