Young Billionaire Business women: वसुंधरा ओसवाल (Vasundhara Oswal) का नाम इन दिनों खूब चर्चा का विषय बना हुआ है। इस नाम को लोग इन दिनों गुगल पर खुब सर्च कर रहे हैं। वसुंधरा महज़ 24 साल की उम्र में ही अपने लग्जरी लाइफस्टाइल के कारण लोगों के बीच सुर्खियों में बनी हुई है।इसके साथ वो यंग अरबपतियों के लिस्ट में भी शामिल हैं। इसके साथ ही वसुंधरा ओसवाल दुनिया की 10 सबसे महंगे घरों में से एक की मालकिन भी है।
आपको बता दें कि इतनी छोटी सी उम्र में इतना बड़ा नाम करने वाली लड़की कोई और नहीं बल्कि अरबपति पंकज ओसवाल और राधिका ओसवाल की बेटी है। इस समय पंकज ओसवाल अपने परिवार के साथ स्विट्जरलैंड में रहते हैं।
आपको बता दें कि अरबपति पंकज ओसवाल और उनकी पत्नी राधिका ओसवाल ने एक 1649 करोड़ रुपये का घर खरीदा है जिसे उन्होंने अपनी बेटी को गिफ्ट में दिया है। माना जा रहा है कि यह घर दुनिया की सबसे महंगे घरों में से एक है। यह लग्जरी घर कुल 40,000 वर्ग मीटर के एरिया में फैला हुआ है। इस बंगले को ब्लैक हिल एरिया में नदी के किनारे बनवाया गया है। जिसकी कई तस्वीरों को वसुंधरा ओसवाल ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
पंकज ओसवाल की बेटी का जन्म साल 1999 में महाराष्ट्र में हुआ था। वसुंधरा ओसवाल के जन्म के दो साल बाद ही पंकज ओसवाल अपने परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया में शिफ्ट हो गए थे। जहां वसुंधरा ने अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की। इसके बाद वसुंधरा ने अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए स्विट्जरलैंड विश्वविद्यालय में एडमिशन लिया जहां से उन्होंने अपना ग्रेजुएशन किया।
अपनी पढ़ाई खत्म होने के बाद वसुंधरा भी फैमिली बिजनेस में शामिल हो गई। वसुंधरा की काम के प्रति मेहनत और लगन को देखते हुए कंपनी ने उसे बोर्ड मेंबर्स में शामिल कर लिया। रिपोर्ट्स के अनुसार ओसवाल ग्रुप की कुल संपत्ति करीब 24,600 करोड़ रुपये मानी जा रही है।