Gold and Silver Rate: आज Gold and Silver की खरीदारी करने वालों के लिए खुशी का दिन है। एक रिपोर्ट के अनुसार देश में आज सोने की दामों में गिरावट दर्ज की गई है। आज 24 कैरेट सोने की कीमत 58,990 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है, इसके साथ ही 22 कैरेट सोने की कीमत 56,180 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं चांदी के दामों में भी गिरावट देखने को मिल रही है।
मंगलवार को सराफा बाजार में सोने चांदी के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। आज मंगलवार को बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 58,090 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 56,180 रुपए प्रति 10 ग्राम देखा गया है। वहीं इससे पहले सोमवार को 22 कैरेट सोने के दाम 56,280 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के दाम 59,090 रुपए प्रति 10 ग्राम की थी।
इसके अलावा अगर चांदी की बात करें तो बाजार में चांदी की दाम भी स्थिर है। बिते शुक्रवार को चांदी 80,000 रुपए प्रति किलो पर बिका था। वहीं आज भी इसकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है। जिसके बाद आज भी सराफा बाजार में चांदी 80,000 रुपए प्रति किलो ही दर से ही बिकेगी।
सोना चांदी खरीदते समय ध्यान रहे की सोने (Gold )की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 99.9, 23 कैरेट पर 95.8, 22 कैरेट पर 91.6, 21 कैरेट पर 87.5 और 18 कैरेट पर 75.0 ग्राम शुद्धता लिखा होता है।