Shiv Shakti Point: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बेंगलुरु में ISRO के वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए घोषणा की कि चंद्रमा पर वह स्थान जहां Chandrayan-3 के लैंडर विक्रम ने छुआ था, उसे ‘शिव शक्ति प्वाइंट’ के रूप में जाना जाएगा। पीएम मोदी द्वारा यह बड़ी घोषणा बेंगलुरु में इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (आईएसटीआरएसी) में हुई, जहां वह ऐतिहासिक Chandrayan-3 मिशन के वैज्ञानिकों को बधाई देने के लिए आज पहुंचे।
ISTRAC में ISRO प्रमुख एस सोमनाथ और अन्य वैज्ञानिकों ने पीएम का स्वागत किया। अंतरिक्ष एजेंसी के वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, “आप सभी ने जो हासिल किया है वह इस युग के सबसे प्रेरणादायक क्षणों में से एक है। इस उपलब्धि के बाद, पूरी दुनिया विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की क्षमता को समझ गई है।”
भारत के Chandrayan-3 का लैंडर विक्रम बुधवार को चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतर गया। यह लैंडर छह साइंटिफिक पेलोड ले जा रहा है, जिसमें रोवर प्रज्ञान भी शामिल है जो पृथ्वी के निकटतम सेलेस्टियल पड़ोसी चाँद पर 14 दिनों तक डेटा एकत्र करेगा।
प्रधानमंत्री ने की तीन अहम घोसना
पीएम मोदी ने कहा, “चंद्रमा पर उतरने वाले स्थान का नाम रखने की परंपरा है। और भारत ने भी अब उस बिंदु का नाम रखने का फैसला किया है जहां विक्रम लैंडर उतरा था। उस बिंदु नामकरण करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा की उस बिंदु को अब ‘शिव शक्ति प्वाइंट’ के नाम से जाना जाएगा।”
चंद्रमा के जिस हिस्से पर चंद्रयान-3 का मून लैंडर उतरा है, अब उस Point को ‘शिवशक्ति’ के नाम से जाना जाएगा। इसके साथ ही चंद्रमा के जिस स्थान पर चंद्रयान-2 ने अपने पदचिन्ह छोड़े हैं, वो Point अब ‘तिरंगा’ कहलाएगा। pic.twitter.com/AvtPhsxXez
— Narendra Modi (@narendramodi) August 26, 2023
उन्होंने “‘शिव शक्ति’ नाम की विशेषता बताते हुए कहा की,’शक्ति’ महिला वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत, प्रेरणा और सशक्तिकरण के कारन रखा गया है।” इसके अलावा चंद्रमा पर वह बिंदु जहां साल 2019 में चंद्रयान -2 दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, उसे ‘तिरंगा पॉइंट’ नाम दिया जायेगा।
पीएम मोदी ने घोषणा की भारत ने उस बिंदु का भी नाम रखने का फैसला किया है जहां चंद्रयान -2 का विक्रम लैंडर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। भारत ने उस समय उस बिंदु का नाम नहीं रखने का फैसला किया था क्योंकि यह सही नहीं लगा था। लेकिन आज, जब चंद्रयान -3 मिशन सफलतापूर्वक लैंडिंग हो गयी है। तब चंद्रमा पर उस बिंदु का नाम समर्पित करने का सही समय है जहां चंद्रयान-2 ने अपनी छाप छोड़ी थी। चूंकि अब हमारे पास “हर घर तिरंगा” है और चंद्रमा पर भी तिरंगा है, इसलिए उस बिंदु का नाम ‘तिरंगा’ रखना उचित है।
23 अगस्त को जब भारत ने चंद्रमा पर तिरंगा फहराया, उस दिन को अब National Space Day के रूप में मनाया जाएगा। अब हर वर्ष यह दिन साइंस, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन की स्पिरिट को सेलिब्रेट करने के साथ ही देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। pic.twitter.com/WDKol3mORd
— Narendra Modi (@narendramodi) August 26, 2023
तीसरी घोषणा करते हुए पीएम ने कहा कि Chandrayan-3 लैंडिंग की तारीख – 23 अगस्त – को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा, “यह विज्ञान और प्रौद्योगिकी का जश्न मनाने का दिन होगा जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।”