ब्रिटेन की Luxury Car निर्माता कंपनी Rolls-Royce ने एक लिमिटेड- एडिशन प्राइवेट कलेक्शन कार Black Badge Ghost Ekleipsis की पेशकश की है। Luxury Car निर्माता कंपनी ने इसे सूर्य ग्रहण से इंस्पायर्ड होकर बनाया है, प्रकाश व अंधेरे की परस्पर क्रिया को दर्शाता है।। कंपनी ने इसका केवल 24 यूनिट बनाया है।
Luxury Car से भी बढ़िया है डिजाइन
इसके डिजाइन की बात करें तो जैसा की इसे Luxury Car निर्माता कंपनी द्वारा बनाया गया है तो इसके डिजाइन को भी लग्जरी कारों की तरह ही बनाया गया है। इस कार के बाहरी हिस्से को लिरिकल कॉपर रंग से रंगा गया है, जो पूर्ण सूर्य ग्रहण द्वारा डाली गई रोशनी को दिखाता है। इसके साथ ही इसके पेंट में पाउडर कॉपर पिगमेंट को डाला गया है जो सूर्य की रौशनी पड़ने पर काफी अच्छा दिखता है। इसके साथ ही इसके पेंथियन ग्रिल के नीचे के इंसर्ट और ब्रेक कैलीपर्स को मंदारिन रंग से कलर किया गया है जो सूर्य ग्रहण के बढ़ने के साथ-साथ सूर्य के प्रकाश की तीव्र तरंगों को दर्शाते हैं। आपको बता दें कि इस कार को हाथों से पेंट किया गया है।
![](https://thepurnia.com/wp-content/uploads/2023/10/Luxury-Car-1-1-1024x576.jpg)
Luxury Car का इंटीरियर
इसके इंटीरियर की बात करें तो इस Luxury Car की केबिन में एक विशेष एनीमेशन वाला स्टारलाइट हेडलाइनर दिया गया है। जो कार का दरवाज़ा बंद होने और इंजन स्टार्ट होने पर काम करता है। इस एनिमेशन को ठीक 7 मिनट और 31 सेकंड तक ही देखा जा सकता है, इसके बाद यह इनविजिबल हो जाता है। इस समय को एक पूर्ण सूर्य ग्रहण की सबसे लंबी संभव अवधि माना जाता है। इस तकनीक के एनिमेशन को बनाने में कंपनी को तकरीबन एक साल अआ समय लगा है।
![](https://thepurnia.com/wp-content/uploads/2023/10/Luxury-Car-2-1-1024x576.jpg)
इसी के साथ कंपनी ने इस कार को एल्युमिनेटेड फेशिया 1,846 लेजर-एच्ड स्टार से लैस कर बनाया है जिसे पूर्ण ग्रहण की टाइमलाइन का प्रतीक माना जाता है। इस Luxury Car के सभी यूनिट के लिए तारों के प्लेसमेंट को पूरा करने में 100 घंटे से अधिक का समय लगा है। इसके साथ ही इस Luxury Car के फेशिया को स्पेशल डायल से सजाया गया है जिसमें कंपनी ने डायमंड रिंग इफेक्ट के लिए 0.5 कैरेट का हीरा लगाया है।