Gold and Silver Price: आज अगर सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह ख़बर आपके लिए है। आज इस करोबारी हफ्ते का पहला दिन है यानी सोमवार और आज सोने(Gold Price)के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोने का भाव 59,580 रुपये प्रति 10 ग्राम है, वहीं 22 कैरेट सोने की रेट 54,250 रुपये है। वहीं चांदी की कीमतों में आज फिर से बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद आज भारतीय बाजार में चांदी (Silver Price) 73,300 रुपए प्रति किलो के भाव से बिक रहा है।
देश के विभिन्न शहरों में सोने का भाव
शहरों के नाम | 24 कैरेट रेट | 22 कैरेट रेट |
Delhi | 60,167 रु. | 55,112 रु. |
Mumbai | 59,582 रु. | 54,577 रु. |
Bangalore | 59,465 रु. | 54,470 रु. |
Chennai | 60,167 रु. | 55,112 रु. |
Kolkata | 59,933 रु. | 54,898 रु. |
Hyderabad | 60,167 रु | 55,059 रु. |
Pune | 59,816 रु. | 54,791 रु. |
Ahmedabad | 59,582 रु. | 54,577 रु. |
क्या है 24 कैरेट 22 कैरेट और 18 कैरेट के सोना में अंतर?
आपको बता दें कि सोने(Gold Price) का ज्यादा कैरेट उसकी शुद्धता को बताता है। यानी की जितना ज्यादा कैरेट उतना शुद्ध सोना(Gold) और कैरेट जितना कम होगा शुद्धता उतनी कम होगी। आमतौर पर बाजार में 18 और 22 कैरेट का सोना आभूषण के लिए यूज किया जाता है जबकि 24 कैरेट सोने को निवेश में यूज किया जाता है। 24 कैरेट सोना में 99.9% शुद्धता होती है। 22 कैरेट सोना में 91.7 प्रतिशत तक शुद्धता होती है और इसमें जिंक, तांबे जैसे अन्य धातु मिलाए जाते हैं। 18 कैरेट सोने में 75% सोना और 25% अन्य धातुएं शामिल होती हैं, जिनमें तांबा, पीतल, कांस्य और अन्य मिश्र धातुएं होती हैं।