Gold and Silver Price: आज अगर सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह ख़बर आपके लिए है। आज इस करोबारी हफ्ते का पहला दिन है यानी सोमवार और आज सोने(Gold and Silver Price)के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 60,050 रुपये प्रति 10 ग्राम है, वहीं 22 कैरेट सोने की रेट 55,050 रुपये है। वहीं चांदी की कीमतों में स्थिरता दर्ज की है। जिसके बाद आज भारतीय बाजार में चांदी (Gold and Silver Price) 74,700 रुपए प्रति किलो के भाव से बिक रहा है।
देश के महानगरों में सोने(Gold and Silver Price) का भाव
दिल्ली में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का रेट 60,050 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 55,060 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई में 24 कैरेट सोना 60,050 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 55,060 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
कोलकाता में 24 कैरेट सोना 60,080 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 55,060 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है।
चेन्नई में 24 कैरेट सोने का रेट 60,440 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 55,400 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
क्या है 24 कैरेट 22 कैरेट और 18 कैरेट के सोना में अंतर?
आपको बता दें कि सोने का ज्यादा कैरेट उसकी शुद्धता को बताता है। यानी की जितना ज्यादा कैरेट उतना शुद्ध सोना और कैरेट जितना कम होगा शुद्धता उतनी कम होगी। आमतौर पर बाजार में 18 और 22 कैरेट का सोना आभूषण के लिए यूज किया जाता है जबकि 24 कैरेट सोने को निवेश में यूज किया जाता है। 24 कैरेट सोना में 99.9% शुद्धता होती है। 22 कैरेट सोना में 91.7 प्रतिशत तक शुद्धता होती है और इसमें जिंक, तांबे जैसे अन्य धातु मिलाए जाते हैं। 18 कैरेट सोने में 75% सोना और 25% अन्य धातुएं शामिल होती हैं, जिनमें तांबा, पीतल, कांस्य और अन्य मिश्र धातुएं होती हैं।