Gold Price Today: देशभर में नवरात्र का त्योहार शुरू हो गया है और इस त्योहार के सीज़न में सोने चांदी की खरीदारी भी बढ़ जाती है। तो ऐसे में अगर आप आज सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह ख़बर आपके लिए है। आज इस करोबारी हफ्ते का पहला दिन है यानी सोमवार और आज सोने (Gold Price Toady) के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
आज सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने (Gold Price Today) का भाव 60,110 रुपये प्रति 10 ग्राम है, वहीं 22 कैरेट सोने की रेट 55,100 रुपये है। वहीं चांदी की कीमतों में स्थिरता दर्ज की है। जिसके बाद आज भारतीय बाजार में चांदी (Silver Price) 74,100 रुपए प्रति किलो के भाव से बिक रहा है।
देश के महानगरों में सोने का भाव
दिल्ली में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का रेट 60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 55,560 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई में 24 कैरेट सोना 60,110 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 55,100 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
कोलकाता में 24 कैरेट सोना 60,110 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 55,100 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है।
चेन्नई में 24 कैरेट सोने का रेट 60,610 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 55,560 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
क्या है 24 कैरेट 22 कैरेट और 18 कैरेट के सोना में अंतर?
आपको बता दें कि सोने (Gold Price Today) का ज्यादा कैरेट उसकी शुद्धता को बताता है। यानी की जितना ज्यादा कैरेट उतना शुद्ध सोना और कैरेट जितना कम होगा शुद्धता उतनी कम होगी। आमतौर पर बाजार में 18 और 22 कैरेट का सोना आभूषण के लिए यूज किया जाता है जबकि 24 कैरेट सोने (Gold Price Today)को निवेश में यूज किया जाता है।
24 कैरेट सोना में 99.9% शुद्धता होती है। 22 कैरेट सोना में 91.7 प्रतिशत तक शुद्धता होती है और इसमें जिंक, तांबे जैसे अन्य धातु मिलाए जाते हैं। 18 कैरेट सोने में 75% सोना और 25% अन्य धातुएं शामिल होती हैं, जिनमें तांबा, पीतल, कांस्य और अन्य मिश्र धातुएं होती हैं।