Gold and Silver Rate: आज Gold and Silver की खरीदारी करने वाले हैं तो यह ख़बर आपके लिए है। इस हफ्ते सोने चांदी के भावों में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला है। जिसके बाद आज इस कारोबारी हफ्ते का आखिरी दिन है और आज सोने और चांदी (Gold and Silver) दोनों का भाव कल के मुकाबले उछाल के साथ बढ़ा है।
देश में आज सोने की दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने की क़ीमत 58,920 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं चांदी के दामों में भी इस कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन यानी आज 500 रुपए प्रति किलो की उछाल देखने को मिल रही है।
आज यानी शुक्रवार को सर्राफा बाजार में सोने चांदी के दामों में उछाल दर्ज की गई है। जिसके बाद बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 58,920 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 54,010 रुपए प्रति 10 ग्राम देखा गया है। वहीं इससे पहले गुरुवार को 22 कैरेट सोने के दाम 53,630 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के दाम 58,530 रुपए प्रति 10 ग्राम की थी।
इसके अलावा अगर चांदी की बात करें तो आज सर्राफा बाजार में चांदी की दामों में भी उछाल आया है। जिसके बाद आज यानी शुक्रवार को चांदी 72,600 रुपए प्रति किलो पर बिक रहा है। वहीं कल चांदी 72,100 रुपए प्रति किलो की रेट से बिका था। सोना चांदी खरीदते समय ध्यान रहे की सोने (Gold and Silver) की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 99.9, 22 कैरेट पर 95.8 और 18 कैरेट पर 75.0 ग्राम शुद्धता लिखा होता है।