Gold Price Today: सोना(Gold Price) चांदी खरीदने वालों के लिए यह बहुत जरूरी ख़बर है। पिछले कुछ दिनों से सर्राफा बाजार में सोना चांदी के भावों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इनके दाम कभी सस्ते हो जा रहें है तो कभी महंगे। लेकिन आज 4 सितम्बर है इस नए महीने के पहले कारोबारी हफ्ते का पहला दिन। ऐसे में आज भी सोने(Gold Price) चांदी के भावों में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। भारतीय सर्राफा मार्केट में इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोना और चांदी दोनों के दामों में बढ़ोतरी दिख रही है। सर्राफ बाजार में आज सोना 60, 320 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी करीब 77,900 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है।
सर्राफ बाजार की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज सुबह 995(24 कैरेट) प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने(Gold Price) के दाम बढ़कर 60,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना आज 55,300 रुपये का हो गया है। इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले (18 कैरेट) सोने के दाम 45,980 पर आ गया हैं। वहीं, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 77,900रुपये की हो गई है।
किस शहर में कितनी है सोने की रेट
शहरों के नाम | 24 कैरेट रेट | 22 कैरेट रेट |
Delhi | 60,470रु. | 55,450रु. |
Mumbai | 60,320 रु. | 55,300 रु. |
Bangalore | 60,320 रु. | 55,300 रु. |
Chennai | 60,650 रु. | 55,660 रु. |
Kolkata | 60,320 रु. | 55,300 रु. |
Hyderabad | 60,320 रु | 55,300 रु. |
Pune | 60,320 रु. | 55,300 रु. |
Ahmedabad | 60,270 रु. | 55,250 रु. |