Gold Price Today: आज अगर सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह ख़बर आपके लिए है। आज इस करोबारी हफ्ते का चौथा दिन है यानी गुरुवार और आज सोने(Gold Price)के दामों में थोड़ी सी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 59,400 रुपये प्रति 10 ग्राम है, वहीं 22 कैरेट सोने की रेट 54,450 रुपये है। वहीं चांदी की कीमतों में आज कल की तरह ही है। जिसके बाद आज भारतीय बाजार में चांदी (Silver Price) 75,300 रुपए प्रति किलो के भाव से बिक रहा है।
आपके शहर में क्या है सोने का भाव?
शहरों के नाम | 24 कैरेट रेट | 22 कैरेट रेट |
Delhi | 59,400रु. | 54,450रु. |
Mumbai | 59,230 रु. | 54,300 रु. |
Bangalore | 59,230 रु. | 54,300 रु. |
Chennai | 59,630 रु. | 54.660 रु. |
Kolkata | 59,230 रु. | 54,300 रु. |
Hyderabad | 59,230 रु | 54,300 रु. |
Pune | 59,230 रु. | 54,300 रु. |
Ahmedabad | 59,280 रु. | 54,350 रु. |
कैसे पता करें अपने शहर में सोने चांदी का रेट
आपको बता दें कि ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को सर्राफ बाजार में रेट जारी नहीं किए जाते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी (Gold Price) के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में आपको एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।