Gold Price Update: देश में रक्षा बंधन का त्योहार अगले हफ्ते ही मनाया जाएगा। ऐसे में बहुत सारे लोग अपनी बहनों को गिफ्ट देने के लिए सोने या चांदी की खरीदारी करेंगे। ये ख़बर उन लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि देश में पिछले कुछ दिनों से सोने(Gold Price) और चांदी(Silver Price) के भावों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। तो जानिए इस हफ्ते के अंतिम कारोबारी के दिन आज यानी शुक्रवार को सोने चांदी के दामों में कितनी बदलाव हुइ है।
कितने बढ़े सोने के दाम?
आज शुक्रवार है इस कारोबारी हफ्ते का अंतिम दिन और आज सोने,चांदी के दामों में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। आज सर्राफा बाजार में सोने का दाम कल से 50 रुपए बढ़कर 24 कैरेट सोने(Gold Price Today) का भाव 59,450 रुपये प्रति 10 ग्राम से 59,600 रुपये हो गया है, वहीं 22 कैरेट सोने की रेट 54,650 रुपये हो गया है।
वहीं चांदी(Silver Price) की कीमतों में भी आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। जिसके बाद आज भारतीय बाजार में चांदी (Silver Price) 76,900 रुपए प्रति किलो के भाव से बिक रहा है। इसके साथ ही आपको बता दें कि आपने फटाफट फेस्टीवल के लिए अभी सोना(Gold Price) नहीं खरीदा तो फिर महंगाई का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि आने वाले दिनों में फेस्टिव सीजन की शुरुआत होगी और दामों में बढ़ोतरी हो सकती है।
क्या है आपके शहर में सोने का दाम?
शहरों के नाम | 24 कैरेट रेट | 22 कैरेट रेट |
Delhi | 59,600रु. | 54,650रु. |
Mumbai | 59,450 रु. | 54,500 रु. |
Bangalore | 59,450रु. | 54,500 रु. |
Chennai | 59,820 रु. | 54,830रु. |
Kolkata | 59,450 रु. | 54,500 रु. |
Hyderabad | 59,450रु | 54,500 रु. |
Pune | 59,450 रु. | 54,500 रु. |
Ahmedabad | 59,500रु. | 54,550 रु. |