Gold Rate: आज Gold and Silver की खरीदारी करने वाले हैं तो यह ख़बर आपके लिए है। इस हफ्ते सोने चांदी के भावों में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला है। जिसके बाद आज इस कारोबारी हफ्ते का आखिरी दिन है और आज सोने (Gold Rate) और चांदी दोनों का भाव कल के मुकाबले उछाल के साथ बढ़ा है। देश में आज सोने की दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने की क़ीमत 60,760 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं चांदी के दामों में इस कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन यानी आज स्थिरता बनी हुई है।
आज यानी शुक्रवार को सर्राफा बाजार में सोने (Gold Rate) के दामों में उछाल और चांदी में स्थिरता दर्ज की गई है। जिसके बाद बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 60,760 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने (Gold Rate) की कीमत 55,700 रुपए प्रति 10 ग्राम देखा गया है। वहीं इससे पहले गुरुवार को 22 कैरेट सोने के दाम 55,460 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के दाम 60,500 रुपए प्रति 10 ग्राम की थी।
इसके अलावा अगर चांदी की बात करें तो आज सर्राफा बाजार में चांदी कै दाम स्थिर है। जिसके बाद आज यानी शुक्रवार को चांदी कल की ही रेट 74,100 रुपए प्रति किलो पर बिक रहा है। सोना चांदी खरीदते समय ध्यान रहे की सोने (Gold Rate) की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 99.9, 22 कैरेट पर 95.8 और 18 कैरेट पर 75.0 ग्राम शुद्धता लिखा होता है।