Gold Rate: आज Gold and Silver की खरीदारी करने वाले हैं तो यह ख़बर आपके लिए है। इस हफ्ते सोने चांदी के भावों में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला है। जिसके बाद आज इस कारोबारी हफ्ते का तीसरा दिन है और आज सोने (Gold Rate) और चांदी दोनों का भाव कल के मुकाबले थोड़ी सी बढ़ोतरी हुई है।
देश में आज सोने की दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने (Gold Rate) की क़ीमत 62,740 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं चांदी के दामों में भी इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन यानी आज 200 रुपए प्रति किलो की उछाल देखने को मिल रही है।
आज यानी बुधवार को सर्राफा बाजार में सोने (Gold Rate) चांदी के दामों में उछाल दर्ज की गई है। जिसके बाद बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 62,740 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 57,600 रुपए प्रति 10 ग्राम देखा गया है। वहीं इससे पहले बुधवार को 22 कैरेट सोने के दाम 57,460 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के दाम 62,560 रुपए प्रति 10 ग्राम की थी।
इसके अलावा अगर चांदी की बात करें तो आज सर्राफा बाजार में चांदी की दामों में भी उछाल आया है। जिसके बाद आज यानी शुक्रवार को चांदी 75,700 रुपए प्रति किलो पर बिक रहा है। वहीं कल चांदी 75,500 रुपए प्रति किलो की रेट से बिका था। सोना चांदी खरीदते समय ध्यान रहे की सोने (Gold Rate )की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 99.9, 22 कैरेट पर 95.8 और 18 कैरेट पर 75.0 ग्राम शुद्धता लिखा होता है।