India’s GDP : भारतीय अर्थव्यवस्था ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अब 3.75 ट्रिलियन डॉलर की हो गई है यह जानकारी वित्त मंत्रालय ने एक ट्वीट के जरिए दी है। मोदी सरकार साल 2025 तक भारतीय अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। और अगर ऐसे ही भारत की जीडीपी में बढ़ोतरी होता है तो भारत दुनिया के चुनिंदा देशों के क्लब में शामिल हो जाएगा। अभी तक सिर्फ अमेरिका और चीन ही इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट कर दी गई जानकारी के अनुसार, भारत की जीडीपी 3.75 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई है। जो साल 2014 में करीब 2 ट्रिलियन डॉलर था। ट्वीट में यह भी लिखा गया है कि भारत दुनिया की 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गयी है। इस कारण भारत को अब दुनिया का ब्राइट स्पॉट भी कहा जाने लगा है।
दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों को देखा जाए तो भारत 5 ट्रिलियन डॉलर के स्तर तक पहुंचने के लिए जापान और जर्मनी के साथ रेस में है। करेंट डाटा के मुताबिक मौजूदा कीमतों के आधार पर जापान की अर्थव्यवस्था फिलहाल 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के सबसे करीब है। जापान की अर्थव्यवस्था इस समय 4.41 लाख करोड़ रुपए की है। वहीं, इसके पीछे जर्मनी की अर्थव्यवस्था है, जिसकी कीमत 4.30 लाख करोड़ रुपए है। जबकि भारत की अर्थव्यवस्था 3.75 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। ऐसे में अगर भारत को उनसे पहले पहुंचना है तो उसे और तेजी से बढ़ना होगा।
वहीं अगर अमेरिका और चीन की अर्थव्यवस्था को देखा जाए तो वो भारत से काफी आगे हैं। अमेरिका ने जहां साल 1978 में 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था को हासिल किया था, वहीं चीन ने 2009 में यह उपलब्धि हासिल की थी। इस समय अमेरिका की अर्थव्यवस्था 26.85 ट्रिलियन डॉलर की है। जबकि चीन की अर्थव्यवस्था 19.37 लाख करोड़ की है।