Gold Price Today: आज अगर सोना(Gold Price) खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह ख़बर आपके लिए है। आज इस करोबारी हफ्ते पांचवां और आखिरी दिन है यानी शुक्रवार और आज Gold and Silver की खरीदारी करने वालों के लिए खुशी का दिन है। एक रिपोर्ट के अनुसार देश में आज सोने(Gold Price) की दामों में 210 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। जिसके बाद आज 24 कैरेट सोने की कीमत 59,840 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है, इसके साथ ही 22 कैरेट सोने की कीमत 54,850 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
सर्राफा बाजार में आज चांदी की बात करें तो चांदी के दामों में कल के मुकाबले 1000 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जिसके बाद आज भारतीय बाजार में चांदी (Silver Price) के दाम 75,500 रुपए प्रति किलो के भाव से ट्रेड कर रहा है। इससे पहले कल चांदी (Silver Price Today) ₹74,500 प्रति किलो की क़ीमत पर बिकी थी।
इसके अलावा गोल्ड(Gold Price)के अलग अलग कैरेट की बात करें तो 24 कैरेट वाला गोल्ड 210 रुपए सस्ता होकर 59,840 रुपए जबकि, 22 कैरेट सोना 54,850 रुपए का हो गया है। वही, 18 कैरेट वाला सोना 45,860 रुपए है व 14 कैरेट वाला सोना(Gold Price) 30,137 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर सर्राफ बाजार में ट्रेड कर रहा है।
महानगरों में सोने का भाव
शहरों के नाम | 24 कैरेट रेट | 22 कैरेट रेट |
Delhi | 60,190रु. | 55,190 रु. |
Mumbai | 59,840 रु. | 54,850 रु. |
Bangalore | 59,840 रु. | 54,850 रु. |
Chennai | 60,110 रु. | 55,100 रु. |
Kolkata | 59,840 रु. | 54,850 रु. |
Hyderabad | 59,840 रु | 54,850 रु. |
Pune | 59,840 रु. | 54,850 रु. |
Ahmedabad | 60,090 रु. | 55,090 रु. |