साल 2021 के अंत में रिलीज हुई अल्लू अर्जुन की Pushpa ने बॉक्सऑफिस पर काफी धमाल मचाया था। इस फिल्म को कोरोना काल के बाद रिलीज किया गया था जो दर्शकों को लंबी संख्या में आकर्षित कर रहा था। इस फिल्म की दिवानगी लोगों में अभी भी कम नहीं हुई है। इस फिल्म के लुक्स और डायलॉग को अभी भी लोगों के बीच देखने और सुनने को मिल जाएगी।
इसके साथ ही इस फिल्म में लोगों को अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी भी काफी पसंद आई थी। अब लोगों को इस फिल्म के दूसरे पार्ट पुष्पा 2 का बेशब्री से इंतजार है। आपको बता दें कि हाल ही में इस फिल्म के मेकर्स ने पुष्पा के सबसे बड़े दुश्मन भंवर सिंह यानि फहाद फासिल का पहला लुक जारी किया है।
भंवर सिंह शेखावत पर कैसा है फैंस का रिएक्शन?
साल 2021 में यह फिल्म पैन इंडिया रिलीज किया गया था। वहीं मेकर्स की तरफ से इसके दूसरे पार्ट की घोषणा के बाद दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने कुछ समय पहले पुष्पाराज का पहला लुक जारी किया गया था, जिसमें वह बेहद अलग अंदाज में दिख रहे थे। वहीं अब मेकर्स ने फहाद फासिल के जन्मदिन के अवसर पर उनका नया लुक जारी किया है, जो कि फैंस के रोंगटे खड़े कर रहा है।
आपको बता दें कि Fahadh Faasil पुष्पा-द राइज में भी शामिल थे। इसमें उन्होंने पुलिस ऑफिसर भंवर सिंह शेखावत का किरदार निभाया था। जिसमें उन्हें फैंस से काफी प्यार और सम्मान मिला था। इसी के साथ अब वो पुष्पा 2 में भी नज़र आने वाले हैं। इस पार्ट में उनका लुक काफी खूंखार है। इससे पहले उनके पहले पोस्टर में उन्हें मेकर्स ने सिगार पीते हुए दिखाया है।
ट्विटर पर फहाद का लुक हुआ जारी
पुष्पा 2 के मेकर्स ने Fahadh Faasil के इस करेंट पोस्टर को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, ‘पुष्पा 2- द रूल’ की पूरी टीम बहु प्रतिभाशाली टैलेंटेड अभिनेता फहाद फासिल को जन्मदिन की बधाई देती है। जिसके बाद फहाद फासिल के इंटेस लुक पर फैंस ने जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं। फैंस को भी भंवर सिंह का यह अनोखा अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
पुष्पा 2 में फहाद फासिल का ऐसा लुक बिल्कुल जवान के शाहरुख खान के लुक के जैसा ही है। इस पोस्टर में फहाद बाल्ड लुक, मूंछें और सनग्लास में दिख रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन पुष्पा के निर्देशक सुकुमार ही कर रहे हैं। इसके साथ ही इस फिल्म में भी अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना भी नज़र आने वाले हैं। वहीं एक रिपोर्ट में बताया गया था की, अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2 की नए शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर दी है।