Nitin Desai Suicide: Bollywood के जाने-माने आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने बुधवार सुबह मुंबई स्थित अपने एनडी स्टूडियो में खुदकुशी कर ली। आ रही खबरों के अनुसार नितिन बुधवार सुबह 3:30 बजे आत्महत्या किया था। नितिन के इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे उनकी आर्थिक तंगी को माना जा रहा है। नितिन देसाई की मौत से पूरे फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई है। Industry के सभी एक्टर्स ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
आपको बता दें कि बॉलीवुड में नितिन देसाई मेगा बजट फिल्म बनाया करते थे। नितिन पूरी दुनिया में फिल्ममेकर, आर्ट डिजाइनर, सेट डिजाइनर व प्रोडक्शन डिजाइनर के रूप में फेमस थे। अपने सपने के स्टूडियो को बनाने के लिए नितिन ने एक कंपनी से 180 करोड़ का लोन लिया था। ऐसा माना जा रहा है कि इसी वजह से वो कर्ज में और डुबते जा रहे थे जिसके कारण उन्होंने आत्महत्या करने का फैसला लिया।
कैसे कर्ज में डूबे नितिन?
ये खबरें सामने आ रही है कि नितिन ने जो एडलवाइस कंपनी कर्ज लिया था उसे वह नहीं चुका पा रहे थे। इसके लिए वह जिला कलेक्टर को प्रस्ताव दिया था कि एडलवाइस कंपनी उनकी कंपनी को खरीद ले। लेकिन इनके इस कार्यवाही को सरफेसी एक्ट के तहत लंबित कर दिया गया था। आपको बता दें कि नितिन देसाई ने इस कंपनी से 180 करोड़ के लोन के लिए अपनी कुछ जमीनें गिरवी रख दी थीं। जो कर्ज बढ़कर 249 करोड़ का हो गया है और अब इसे चुकाना जरुरी हो गया था।
किस कारण से टूटा नितिन देसाई का सपना?
इसके अलावा ये भी खबरें सामने आ रही है कि फाइनेंस कंपनी एडलवाइस नितिन से कर्ज वसूली के लिए एनडी स्टूडियो का ऑक्शन करने वाली थी। जिसके कारण देसाई बहुत दिनों से टेंशन में थे। नितिन की इस एनडी स्टूडियो को 15 साल पहले रिलायंस ने 50% के शेयर पर खरीदा था। लेकिन बाद में अनिल अंबानी की कम्पनी भी कर्ज में डुबती चली गई। इस कारण से नितिन की एनडी स्टूडियो को वर्ल्ड क्लास स्टूडियो बनाने का सपना अधूरा रह गया।