OMG 2 Teaser Released: अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और परेश रावल स्टारर फिल्म ‘ओह माय गॉड 2′ के ट्रेलर को आज रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म का ट्रेलर काफी धमाल नजर आ रहा है। इस फिल्म में आस्तिक और नास्तिक, भगवान और आस्था की बातें कहीं गई है। इस फिल्म में सभी एक्टर्स के लुक काफी शानदार है। वहीं पूरे टीजर में हर हर महादेव’ और ‘जय महाकाल’ जैसे जयकारे गूंज रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि यह फिल्म भक्ति और इंटरटेंमेंट से भरा होने वाला है।
इस टीजर के शुरू होते ही एक आवाज सुनाई देती है जिसमें बोला जाता है, ‘ईश्वर है या नहीं इसका प्रमाण इंसान आस्तिक या नास्तिक होकर दे सकता है। पर भगवान अपने बनाए हुए बंदों में कभी भेद नहीं करता। फिर चाहें नास्तिक कांजीलाल मेहता हो या आस्तिक कांतिशरण। तकलीफ में लगाई गई पुकार हमेशा उसे अपने बंदों तक खींच ही लाती है।’ इसके बाद मंत्रोच्चार के साथ अक्षय कुमार की एंट्री होती है। वहीं दूसरी तरफ परेश रावल को मंदिर में दिखाया जाता है और पंकज त्रिपाठी महाकाल की पूजा में डूबे नजर आते हैं।
आपको बता दें कि इस फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार ने शिव का रोल किया है। इस फिल्म के टीजर में अक्षय को भगवान शिव के रूप में उनकी पूजा-पाठ में डूबे पंकज त्रिपाठी को साक्षात दर्शन देते दिखाया गया है। इस फिल्म में यामी गौतम भी नज़र आने वाली है। इस फिल्म के टीजर को देखने के बाद लोगों के बीच इस फिल्म को देखने की उत्सुकता बढ़ गई है। हालांकि इस फिल्म को 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। टीजर देखने के बाद बहुत से व्यूअर्स ने इसपर बहुत सारे सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दी है। एक व्यूअर ने लिखा, ‘बहुत ही शानदार, इस फिल्म के लिए शुभकामनाएं।’ वहीं दूसरे व्यूअर ने लिखा है, ‘खिलाड़ी ने कमाल कर दिया।’ एक यूजर ने लिखा, ‘इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर होने से कोई नहीं रोक सकता है।’