देश के करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी है! प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) के तहत सरकार ने 16वीं किस्त की तारीख का ऐलान कर दिया है। इस किस्त के तहत लाभार्थी किसानों के खाते में 2,000 रुपये की राशि जमा हो जाएगी। यह जानकारी कृषि मंत्रालय द्वारा जारी की गई है। आइए, इस खबर के बारे में विस्तार से जानें और साथ ही यह भी बताएं कि किसान कैसे अपने आवेदन का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
कब मिलेगा पैसा?
सरकार ने बताया है कि PM Kisan Yojana की 16वीं किस्त 28 फरवरी 2024 को किसानों के बैंक खातों में जमा कर दी जाएगी। इससे पहले 15वीं किस्त 27 नवंबर 2023 को किसानों को मिली थी।
कितनी राशि मिलेगी?
PM Kisan Yojana के तहत हर साल किसानों को 6,000 रुपये की राशि दी जाती है, जिसे तीन किस्तों में बांटा जाता है। यानी हर किस्त में किसानों को 2,000 रुपये मिलते हैं।
ऐसे चेक करें स्टेटस
- आपको PM Kisan Yojana को अधिकारिक वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर जाना होगा।
- इसके बाद ‘Know Your Status’पर क्लिक करें।
- अब आप रजिस्ट्रेशन नंबर भरना होगा।
- अब स्क्रीन पर शो हो रहे कैप्चा को दर्ज करें।
- इसके बाद सभी जानकारी को भरें और गेट डिटेल्स पर क्लिक करें।
- अब आपको स्क्रीन पर स्टेटस शो होगा।