अगर आप को Bank का कोई जरुरी काम करना है तो इसे 4 दिसंबर से पहले निपटा ले। दरअसल बैंकिंग यूनियन के आह्वान पर बैंक हड़ताल के कारण दिसंबर में बैंक शाखाएं 6 दिनों तक बंद रहेंगी। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) ने घोषणा की है कि वह पर्याप्त भर्ती की मांग और स्थायी नौकरियों की आउटसोर्सिंग का विरोध करते हुए दिसंबर 2023 के महीने में विभिन्न दिनों में हड़ताल पर जाएगा।
#BankStrike#2lakhbankjobs #bankrecruitment #AIBEA pic.twitter.com/q5Gh1qqRHm
— CH VENKATACHALAM (@ChVenkatachalam) November 22, 2023
ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉयमेंट एसोसिएशन (AIBEA )के महासचिव सी एच वेंकटचलम ने अपने ट्वीट के माध्यम से बताया था कि 2019 से 2023 तक बेरोजगारी में काफी वृद्धि हुई है, उन्होंने सभी बैंको में पर्याप्त भर्ती की मांग की और नियमित नौकरियों की आउटसोर्सिंग का विरोध किया। जिसके कारण दिसंबर महीने में पुरे देश भर में 6 दिनों के लिए बैंको का स्ट्राइक रहेगा। एआईईबीए अधिसूचना के अनुसार सरकारी और निजी दोनों बैंकों के कर्मचारी देश भर में हड़ताल का हिस्सा होंगे।
#BankStrike#2lakhbankjobs #bankrecruitment #AIBEA pic.twitter.com/jQUTd6qcTz
— CH VENKATACHALAM (@ChVenkatachalam) November 22, 2023
जानिए किस दिन कौन सा बैंक रहेगा बंद
- 4 दिसंबर: पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी), पंजाब एंड सिंध बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में अखिल भारतीय हड़ताल रहेगी।
- 5 दिसंबर: बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक ऑफ इंडिया में अखिल भारतीय हड़ताल रहेगी।
- 6 दिसंबर: केनरा बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अखिल भारतीय हड़ताल रहेगी।
- 7 दिसंबर: इंडियन बैंक और यूको बैंक में अखिल भारतीय हड़ताल रहेगी।
- 8 दिसंबर: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में अखिल भारतीय हड़ताल रहेगी।
- 11 दिसंबर: सभी प्राइवेट बैंकों में अखिल भारतीय हड़ताल रहेगी।