Bank Holidays: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की नवंबर की छुट्टियों की आधिकारिक सूची जारी कर दिया है। जिसमें कहा गया है कि देश भर के विभिन्न शहरों में विभिन्न त्योहारों और राष्ट्रीय कार्यक्रमों के लिए कुछ दिनों के लिए बैंक बंद रहेंगे।
हालाँकि Bank शाखाएँ बंद रहेंगी, लेकिन ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएँ निर्बाध रूप से चलती रहेंगी, जिससे आप लेनदेन करने, बैलेंस चेक करने और आवश्यक बैंकिंग कार्यों को अपने घर की सुविधा से या यात्रा करते समय आसानी से पूरा करने में सक्षम होंगे।
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की अवकाश कैलेंडर सूची के अनुसार 10 नवंबर के महीने में Bank कुल 16 दिन बंद रहेंगे और बाकि दिन वीकेंड और राज्य द्वारा घोषित अवकाश रहेंगे। हालाँकि, आपको यह ध्यान रखना होगा कि सभी राज्यों या क्षेत्रों में बैंक 16 दिनों तक बंद नहीं रहेंगे। यह उन दिनों की कुल संख्या है जब देश के विभिन्न हिस्सों में Bank राज्य द्वारा मनाई जाने वाली छुट्टियों के कारण बंद रहेंगे।
नवंबर 2023 के महीने में कब है Bank की छुट्टियाँ
जैसे की शिलांग में वांगला महोत्सव के लिए Bank शाखाएं बंद हो सकती हैं, लेकिन असम, त्रिपुरा, गोवा, बिहार या अन्य राज्यों में बैंक शाखाएं बंद नहीं होंगी।
- कन्नड़ राज्योत्सव/कुट/करवा चौथ: 1 नवंबर
- वंगाला महोत्सव: 10 नवंबर
- गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/दिवाली: 13 नवंबर
- दिवाली (बाली प्रतिपदा)/दीपावली/विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस/लक्ष्मी पूजा: 14 नवंबर
- भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/निंगोल चक्कौबा/भ्रातृद्वितीया: 15 नवंबर
- छठ (सुबह का अर्घ्य): 20 नवंबर
- सेंग कुत्सनेम/ईगास-बग्वाल: 23 नवंबर
- गुरु नानक जयंती/कार्तिका पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा: 27 नवंबर
- कनकदास जयंती: 30 नवंबर
बाकि के दिन रविवार और शनिवार के कारन 5 नवंबर, 11 नवंबर, 12 नवंबर, 19 नवंबर, 25 नवंबर, 26 नवंबर को Bank बंद रहेंगे। इन दिनों की छुट्टियां राज्य द्वारा घोषित छुट्टियों के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में मनाई जाएंगी, हालांकि नेशनल छुट्टियों के लिए, पूरे देश में Bank बंद रहेंगे।
आपको बता दें की भारतीय रिज़र्व Bank अपनी छुट्टियों को तीन श्रेणियों में रखता है – परक्राम्य लिखत अधिनियम के तहत छुट्टियाँ; हॉलीडेज अंडर नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत और रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट हॉलीडेज के तहत और बैंक क्लोजिंग के समय। हालाँकि, यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि विभिन्न राज्यों में बैंक की छुट्टियां अलग-अलग होती हैं और सभी बैंकिंग कंपनियों द्वारा इसका पालन नहीं किया जाता है। बैंकिंग छुट्टियां विशिष्ट राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में विशिष्ट अवसरों की अधिसूचना पर भी निर्भर करती हैं।