Chandrayan-3: बीते 23 अगस्त को ही इसरो (ISRO) ने अपने मून मिशन Chandrayan-3 को चाँद की सतह पर सफल लैंडिंग कराया था। जिसके बाद से ही इसरो रोवर Pragyan द्वारा चाँद की सतह से भेजे जा रहे अद्भुद तश्वीरो को सोशल मीडिया साइट्स पर शेयर कर रहा है। रोवर चाँद की सतह पर धीरे धीरे आगे बढ़ रहा है और बहुत सारी अहम् जानकारियों को भी शेयर कर रहा है।
प्रज्ञान के रास्ते आया मुसीबत
इससे पहले ही ISRO बता चुका है कि Chandrayan-3 लैंडर की सफल लैंडिंग के बाद सभी पेलोड और सिस्टम सही तरीके से काम कर रहे हैं। साथ ही रोवर प्रज्ञान (Rover Pragyan) के लैंडर से बाहर आने का वीडियो भी सामने आ चुका है जिसके बाद Pragyan सुरक्षित चाँद की सतह पर घूम रहा है। वही अब ISRO ने एक ताजा अपडेट शेयर करते हुए बताया है की रोवर प्रज्ञान के सामने एक ऐसी चुनौती आ गई जिससे कि उसका रास्ता बदलना पड़ गया।
Chandrayaan-3 Mission:
On August 27, 2023, the Rover came across a 4-meter diameter crater positioned 3 meters ahead of its location.
The Rover was commanded to retrace the path.
It's now safely heading on a new path.#Chandrayaan_3#Ch3 pic.twitter.com/QfOmqDYvSF
— ISRO (@isro) August 28, 2023
इसी क्रम में सोमवार (28 अगस्त) को ISRO ने Chandrayan-3 के रोवर द्वारा भेजे गए कुछ और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इन तस्वीरों में चांद की सतह का अद्भुत नजारा दिखाई दे रहा है। ISRO द्वारा साझा की गई तस्वीरों के साथ बताया है कि कैसे रोवर Pragyan एक बड़े गड्ढे (Crater) पर पहुंच गया था। हालांकि रोवर को वापस लौटने का आदेश दिया गया और वह वापस सुरक्षित लौट आया है और अपना रास्ता बदल कर आगे बढ़ है।
3 मीटर बड़े गड्ढे के पास पहुंचा रोवर
ISRO के ताजा अपडेट के की माने तो 27 अगस्त 2023 (रविवार) को Chandrayan-3 के रोवर Pragyan के सामने चार मीटर चौड़ा गड्ढा (Crater) आ गया जो रोवर से मात्र 3 मीटर की दूरी पर था। जिसके बाद वैज्ञानिकों द्वारा ऐसी स्थिति देखने तुरंत बाद ही रोवर को वापस लौटने का निर्देश दिया गया। जिसके बाद अब रोवर एक नए रास्ते पर सुरक्षित रूप से आगे बढ़ रहा है।