PM Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है जिसका लक्ष्य 2024 तक सभी पात्र परिवारों को पक्का आवास प्रदान करना है। लाखों परिवार इस योजना के तहत अपना सपना पूरा कर चुके हैं, और कई लोग इस उम्मीद में इंतजार कर रहे हैं कि उनके भी नाम लाभार्थियों की लिस्ट में हों। अगर आप भी पीएमएवाई के तहत लाभ पाने की उम्मीद रखते हैं, तो यह खबर आपके लिए है! आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आसानी से पता लगाया जा सकता है कि आपका नाम लाभार्थी लिस्ट में है या नहीं।
ऐसे चेक करें PM Awas Yojana का स्टेटस
- आपको PM Awas Yojana के अधिकारिक पोर्टल पर जाना है।
- इसके बाद आपको होमपेज पर सर्च बेनिफिशयरी को सेलेक्ट करना है।
- अब एक न्यू टैब पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
- इसके बाद आपको ओटीपी भेजें पर क्लिक करना है।
- मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करना है।
- अब आपको PM Awas Yojana के लाभार्थी की लिस्ट शो होगी।
- इस लिस्ट को आप डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आप आसानी से अपना नाम चेक कर सकते हैं।
ऐसे कर सकते है आवेदन
अगर आप भी PM Awas Yojana स्कीम का लाभ उठाना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। आप PM Awas Yojana के आधिकारिक पोर्टल (http://pmayg.nic.in/) के जरिये भी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आप जनसेवा केंद्र के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। इस योजना का लाभ उन्ही लोगों को मिलता है जो- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, महिलाएं किसी भी जाति या धर्म की, मध्यम वर्ग 1, मध्यमवर्ग 2, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, कम आय वाले लोग जैसे कैटोगरी से आते है।
इन डाक्यूमेंट्स की होगी जरुरत
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- परिवार के सदस्यों की सूची
- बैंक खाते की पासबुक का प्रथम पृष्ठ
- फोटो