भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल और देश के सबसे महंगे वकीलों में से एक Harish Salve तीसरी बार शादी के बंधन में बंध गए है।आपको बता दे कि भारत के 68 वर्षीय वकील Harish Salve ने लंदन में ट्रिना से शादी की। रविवार को लंदन में भव्य शादी समारोह का आयोजन हुआ जहा दोनों ने एक दूसरे को अपनाया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उपस्थित लोगों में रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के संस्थापक ललित मोदी और सुपरमॉडल उज्ज्वला राउत भी इस शादी समारोह में शामिल हुई।
इससे पहले, 68 वर्षीय हरीश स्लेव की दो बार शादी हो चुकी है जिसमे पहली पत्नी मीनाक्षी साल्वे और दूसरी पत्नी कैरोलिन ब्रॉसार्ड साल्वे है। साल्वे और उनकी पहली पत्नी मीनाक्षी ने शादी के 38 साल बाद जून 2020 में तलाक ले लिया जिसके बाद से वो दोनों अलग रह रहे थे। मीनाक्षी से उनकी दो बेटियां हैं- साक्षी और सानिया। इसके बाद, साल्वे ने तलाक लेने के तुरंत बाद साल 2020 में ही कैरोलिन ब्रॉसार्ड से शादी कर ली थी। जिसके 3 साल बाद एक बार फिर उन्होंने तीसरी शादी ट्रीना से कर ली है। ट्रीना ब्रिटिश मूल की हैं।
क्या करते है वकील Harish Salve
वर्तमान में, Harish Salve अनुच्छेद 370 पर चल रही सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में भारत सरकार की कानूनी टीम के साथ काम कर रहे हैं। केंद्र सरकार की नवगठित वन नेशन-वन इलेक्शन कमेटी के सदस्य भी है। इसके अलावा, उन्हें हाई प्रोफाइल मामलों में शामिल होने और मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस जैसे निगमों का प्रतिनिधित्व करने के लिए भी जाना जाता है। सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले साल्वे, बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड के खिलाफ कृष्णा गोदावरी बेसिन गैस विवाद में मुकेश अंबानी की ओर से पेश हुए थे।
आपको बता दे की वह साल 2003 में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के आदेश पर गुजरात दंगों की पीड़िता बिलकिस बानो के लिए भी केस लारा था। इसके अलावा वह बहुचर्चित आरुषि-हेमराज डबल मर्डर केस के मामले में बचाव पक्ष के वकील थे। उन्होंने सलमान खान के हिट-एंड-रन मामले को भी संभाला और अंततः दिसंबर 2015 में बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले के बाद अभिनेता को बरी कर दिया।
Former Solicitor general of India, #HarishSalve got married for the 3rd time. Nita Ambani, Lalit Modi amongst others attended the ceremony.
Hopefully he is lucky the third time. pic.twitter.com/RVSPXyTujC
— Kumar Mihir Mishra (@Mihirlawyer) September 4, 2023
वकालत में Harish Salve का कॅरिअर
Harish Salve ने नागपुर विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई की और 1999 में भारत के सॉलिसिटर जनरल के रूप में नियुक्त होने से पहले 1992 में दिल्ली उच्च न्यायालय में वरिष्ठ वकील के रूप में नियुक्त हुए। 1999-2002 तक भारत के सॉलिसिटर जनरल के रूप में कार्य करने वाले कानूनी विशेषज्ञ हरीश को जनवरी में वेल्स और इंग्लैंड की अदालतों के लिए रानी के वकील के रूप में नियुक्त किया गया था। वहीं साल्वे को ब्लैकस्टोन चैंबर्स में बुलाया गया और 2013 में इंग्लिश बार में नियुक्त किया गया।