Inauguration of 5 Vande Bharat Express: भारतीय रेल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा को भारत के लगभग हर कोने तक पहुंचा की कोशिश में लगा है। इस ट्रेन देश के करोड़ों लोग एक बार इसकी सुविधा का आनंद लेना चाहते हैं। इस ट्रेन में सफ़र करने के लिए लोगों में काफी उत्साह भी देखने को मिलता है। भारत के हर कोने तक वंदे भारत को पहुंचाने की कड़ी में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 नई वंदे भारत ट्रेनों का सौगात भारतवासियों को देने वाले हैं। 5 नई वंदे भारत ट्रेनों को लॉन्च करने के इस बेहद ख़ास मौके को भारतीय रेल ने एक इवेंट के तौर पर प्रस्तुत किया है।
आपको बता दें कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मध्य प्रदेश के दौरे पर जाएंगे जहां वो रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर 5 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। प्रधानमंत्री जिन 5 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे उसमें सबसे पहला ट्रेन रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत है, दूसरी खजुराहो से भोपाल के रास्ते इंदौर तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस, तीसरी गोवा के मडगांव से मुंबई के बीच चलने वाली, चौथी वंदे भारत ट्रेन धारवाड़ से बेंगलुरू के बीच चलेगी, वहीं पांचवी ट्रेन झारखंड के रांची से बिहार के पटना के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस है।
इन ट्रेन की खुबियों को बताने के लिए रेलवे ने ट्वीट कर एक विडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि ‘आज से देश को 5 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का सौगात मिलने जा रहा हैं। इसके साथ ही अब विद्युतीकृत रेल मार्गों वाले सभी राज्यों में दौड़ती नजर आएंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.’ जिन पांच राज्यों में ये नई वंदे भारत ट्रेन चलने जा रही है उनमें झारखंड, बिहार और गोवा में पहली बार वंदे भारत ट्रेन का संचालन होने जा रहा है।