Land on Moon: इन दिनों देश भर में चाँद खूब खबरों में बना हुआ है। पिछले महीने ही, 23 अगस्त (बुधवार) को, भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक चंद्रयान-3 को लैंड करने वाला पहला देश बनकर इतिहास रच दिया। वहीं भारत द्वारा चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग के साथ ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के ठीक दो दिन बाद, जम्मू-कश्मीर के एक उद्यमी और शिक्षक ने चाँद पर एक अनोखी खरीदारी की है जिसमे उन्होंने चंद्रमा पर कुछ जमीन (Land on Moon) ख़रीदा है।
रूपेश मैसन जम्मू-कश्मीर के 49 वर्षीय व्यवसायी हैं। खबरों के अनुसार मैसन, जम्मू-कश्मीर और लेह के लिए यूसीएमएएस के क्षेत्रीय निदेशक के रूप में भी कार्य करते हैं। मीडिया से बात करते हुए मैसन ने अपनी चाँद पर खरीदी हुई संपत्ति(Land on Moon) का विवरण साझा किया। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने “लूना अर्थ्स मून, ट्रैक्ट 55-पार्सल 10772 जिसे लैकस फेलिसिटैटिस (लेक ऑफ़ हैप्पीनेस) के नाम से भी जाना जाता है” वह पर उन्होंने जमीन खरीदी है।
चाँद पर क्यों ख़रीदा जमीन?
मीडिया से बातचीत के दौरान एक सवाल चाँद पे क्यों ख़रीदा जमीन(Land on Moon) का जवाब देते हुए मैसन ने मीडिया को बताया कि चंद्रमा पर प्लॉट खरीदने के पीछे का विचार वहां क्या है, इसके बारे में वह के बारे में जानने की जिज्ञासा से जुड़ा है। इसके बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, “चंद्रमा पर जगह बनाने का विचार यह देखने की हमारी खोज का प्रतिबिंब है कि चाँद पर क्या मजूद है, जो स्वयं हमारे भीतर गहरे अर्थ की हमारी खोज का विचारहै।”
मैसन के अनुसार, यह चंद्र संपत्ति(Land on Moon) न्यूयॉर्क शहर में द लूनर रजिस्ट्री से खरीदी गई है और 25 अगस्त को आधिकारिक तौर पर प्रमाणित की गई। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चंद्रमा भविष्य के लिए आशा के प्रतीक का प्रतिनिधित्व करता है और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करने वाले मनुष्यों के लिए मनोवैज्ञानिक पलायन मार्ग के रूप में भी काम कर सकता है।
मैसन का मानना है कि चंद्रमा पर जमीन का मालिक होना अनिश्चित भविष्य के लिए तैयारी मन जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि लगभग 675 मशहूर हस्तियों और तीन पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपतियों ने भी चंद्रमा और अन्य ग्रहों पर एक्सट्राटेर्रेस्ट्रियल लैंड को ख़रीदा है।
चाँद पर कैसे खरीद सकते है जमीं?
आपको बता दे की चांद पर कोई भी जमीन(Land on Moon) खरीद सकता है। ऐसा करने के लिए, आप मैसन की तरह, लूनर रजिस्ट्री जैसे संगठनों से प्लॉट खरीदने का विकल्प चुन सकते हैं। वर्तमान में, लूनर रजिस्ट्री वेबसाइट पर सूचीबद्ध लैकस फेलिसिटैटिस में एक प्लॉट की कीमत – जहां मैसन ने जमीन खरीदी थी – $29.07 प्रति एकड़ करीब (₹2,405 प्रति एकड़) है।
![](https://thepurnia.com/wp-content/uploads/2023/09/Land-on-Moon-1-1024x576.jpg)
चंद्रमा पर सी ऑफ़ रेंस और बे ऑफ़ रेंबो जैसे अन्य स्थान भी हैं, जहां भूमि खरीद के लिए उपलब्ध है। हालाँकि, आपको चाँद पर (Land on Moon) जमीन खरीदने के लिए रजिस्ट्री की कतार में लगना होगा। ऐसा मन जा रहा है कि भारत के चंद्रयान-3 चंद्र मिशन की सफलता ने चंद्र भूमि खरीदने में रुचि बढ़ाने में योगदान दिया है।
वहीं आपको बता दे की लूनर रजिस्ट्री(Land on Moon) ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद ऑर्डर में वृद्धि की सूचना दी है। उच्च मांग के कारण, कंपनी को भूमि स्वामित्व दस्तावेजों को संसाधित करने और पूरा करने में देरी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर कहा, “चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद ऑर्डर की अत्यधिक मात्रा के कारण, हमें वर्तमान में लंबी प्रोसेसिंग और पूर्ति में देरी का सामना करना पड़ रहा है।”