ITPO Complex : इस बार भारत G20 की मेजबानी कर रहा है। ऐसे में देश के अलग-अलग जगह पर जी 20 के बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में इस बार G20 नेताओं की बैठक दिल्ली के प्रगति मैदान में पुनर्विकसित आईटीपीओ कॉम्प्लेक्स (ITPO complex) में होनी है। जिसके लिए इस कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन 26 जूलाई को किया जाएगा। इसके पुनर्विकास के लिए भारत सरकार ने इसकी जिम्मेदारी निर्माण कंपनी एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड को दी थी।
![ITPO inauguration on 26 july](https://thepurnia.com/wp-content/uploads/2023/07/ITPO-inauguration-on-26-july-1024x576.jpg)
दिल्ली में बना यह कन्वेंशन कॉम्प्लेक्स 123 एकड़ प्रगति मैदान के क्षेत्र में बना है। इस कॉम्प्लेक्स में भारत का सबसे बड़ा एमआईसीई (बैठकें, प्रोत्साहन, सम्मेलन और प्रदर्शनियां) आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही भारत का यह कॉम्प्लेक्स दुनिया के 10 सबसे बड़े प्रदर्शनी और कन्वेंशन कॉम्प्लेक्स की लिस्ट में शामिल हो गया है। इस लिस्ट में शामिल होने के बाद भारत का यह नवनिर्मित कन्वेंशन कॉम्प्लेक्स जर्मनी के हनोवर एग्जीबिशन सेंटर और शंघाई के नेशनल एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर को कड़ी टक्कर दे रहा है।
![G20 summit venue](https://thepurnia.com/wp-content/uploads/2023/07/G20-summit-venue-1024x576.jpg)
भारत का यह कॉम्प्लेक्स विश्व स्तरीय आयोजनों की मेजबानी करने की भारत की क्षमता का प्रमाण दे रहा है। इस कन्वेंशन सेंटर के लेवल 3 हॉल में 7,000 व्यक्तियों के बैठने की क्षमता के साथ बनाया गया है। इसके साथ ही इसके IECC में 3,000 व्यक्तियों के बैठने की क्षमता के साथ एक एम्फीथिएटर भी बनाया गया है, जो 3 पीवीआर थियटर्स के बराबर है। भारत के इस कॉम्प्लेक्स में प्रदर्शन, सांस्कृतिक शो और मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
![ITPO complex Pragati Maidan](https://thepurnia.com/wp-content/uploads/2023/07/ITPO-complex-Pragati-Maidan-1024x576.jpg)
आपको बता दें कि भारत में बने इस IECC में वैश्विक स्तर पर मेगा सम्मेलनों, अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलनों और सांस्कृतिक समारोहों का आयोजन किया जाएगा। यह कन्वेंशन कॉम्प्लेक्स अत्याधुनिक हॉल प्रदर्शकों और कंपनियों को अपने लक्षित दर्शकों के साथ जुड़ने, व्यवसाय विकास और नेटवर्किंग के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए फ्यूचर में एक बेहतरीन मंच प्रदान करने वाला है। इस कॉम्प्लेक्स में प्रदर्शनी हॉल उत्पादों, नवाचारों और विचारों को प्रदर्शित करने के लिए सात नवीन स्थान बनाए गए हैं।