Khalistan Liberation Force Head Avtar Singh Death: खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के चीफ अवतार सिंह खांडा की Britain में मौत हो गई है। मौत के बाद आशंका जताई जा रही थी कि उन्हें जहर दिया गया है लेकिन जब ब्रिटेन के मेडिकल रेकॉर्ड को देखा गया तो अवतार को ब्लड कैंसर होने का पता चला। वहीं भारतीय खुफिया सूत्रों ने अवतार सिंह के मौत की आधिकारिक रूप से पुष्टि की है। खबरों के अनुसार अवतार सिंह को ब्रिटेन के बर्मिंघम शहर के एक अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया था जहां उसने आखिरी सांस ली। सूत्रों के अनुसार अवतार सिंह के शरीर में जहर के कुछ अंश भी मिले है। आपको बता दें कि अवतार सिंह ने ही लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हमला कराया था।
अवतार सिंह ही वो इन्सान है जिसने फिलहाल जेल में बंद खालिस्तानी अमृतपाल सिंह को तैयार कर उसे वारिस पंजाब दे के नेता के रूप में पंजाब भेजा था। अवतार सिंह की मदद से ही अमृतपाल लगातार 37 दिनों तक पुलिस से छिपता रहा था। वारिस पंजाब दे का गठन दीप सिद्धू ने किया था। इसके साथ ही खांडा ने सिख युवाओं को बम बनाने और आईईडी के इस्तेमाल की ट्रेनिंग दी थी। वहीं भारतीय जांच एजेंसी एनआईए ने खांडा और 3 अन्य अलगाववादियों को ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग के सामने की गई प्रदर्शन का मास्टरमाइंड माना था। लंदन पुलिस ने ब्रिटेन में अवतार सिंह को भारतीय उच्चायोग के झंडे को उतारने के आरोप में अरेस्ट किया था।
आपको बता दें अवतार सिंह का जन्म पंजाब के मोगा जिले में हुआ था। अवतार सिंह खांडा केएलएफ आतंकवादी कुलवंत सिंह का बेटा था। साल 2007 में वह पढ़ाई के नाम पर ब्रिटेन चला गया था जहां उसने वहां की नागरिकता ले ली। साल 2020 से केएलएफ के तत्कालीन चीफ हरमीत सिंह की पाकिस्तान में मौत के बाद खांडा ही केएलएफ का नेतृत्व कर रहा था। केएलएफ में उसका कोड नेम ‘रानजोध सिंह’ था। अवतार सिंह का चेला अमृतपाल सिंह अब अपने 8 सहयोगियों के साथ असम की जेल में बंद है। इस संगठन को दुनियाभर में बैन कर दिया गया है।