Monsoon Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव की भविष्यवाणी की है। पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले 3-4 दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है। IMD द्वारा जारी ताजा अलर्ट के मुताबिक, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले तीन से चार दिनों के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है।
पूर्वी और मध्य भारत में जल्द Monsoon की दस्तक
IMD ने अगले 2 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और असम-मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। साथ ही, मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3-4 दिनों में Monsoon पूर्वी और मध्य भारत में दस्तक दे सकता है।
इसके साथ ही मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिम Monsoonपर नया अपडेट दिया है। IMD के मुताबिक, Monsoon छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिमी बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। इन सभी जगहों पर अब बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
लू काम होने की है संभावना
मौसम विभाग (IMD) ने अपने ताजा अपडेट में बताया है कि अगले 4-5 दिनों के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में भीषण लू से रहत मिलने की संभावना है। यह लोगों के लिए राहत की बात है, जो कि पिछले कुछ दिनों से तेज गर्मी और लू से जूझ रहे हैं। हालांकि, IMD ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश और देश के कुछ अन्य जगहों के लिए भीषण लू चलने की संभावना जताई है।
दस्तक दे चूका है मॉनसून
IMD की वैज्ञानिकों ने कहा, “Monsoon आगे बढ़ गया है और यह अगले तीन से चार दिनों के दौरान पूर्वी मध्य भारत और पूर्वी भारत – छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, झारखंड, बिहार, बंगाल में और भी आगे बढ़ेगा।” उन्होंने आगे कहा कि देश के अधिकांश भागों में लू की स्थिति समाप्त हो गई है। यह लोगों के लिए अच्छी खबर है, जो कि पिछले कुछ दिनों से तेज गर्मी और लू से परेशान थे।
हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि पूर्वोत्तर भारत में Monsoon की गति धीमी हो गई है। वहीं दक्षिण भारत में Monsoon अभी भी सक्रिय है और यहां कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।