देशभर में Monsoon को लेकर बेचैनी बढ़ती जा रही है, तेज गर्मी से परेशान लोगों को जल्द ही राहत मिल सकती है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मानसून की दस्तक कुछ ही दिनों दूर है। गर्मी से राहत पाने के लिए हर कोई मानसून का इंतजार कर रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने Monsoon को लेकर ताजा अनुमान जारी किया है। आइए जानते हैं कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत अन्य राज्यों में मानसून कब तक दस्तक दे सकता है।
बिहार-यूपी में मानसून का आगमन
मौसम विभाग का कहना है कि ओडिशा तटीय और आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में Monsoon पहले ही पहुंच चुका है। अगले चार दिनों में इसके बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने की संभावना है। इसके बाद 10 से 15 जून के बीच Monsoon पूर्वी बंगाल, बिहार और पूर्वी झारखंड में दस्तक दे सकता है। आईएमडी के मुताबिक, 10 से 15 जून तक मानसून बंगाल, पूर्व बिहार और पूर्वी झारखंड तक पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, 15 से लेकर 20 जून तक पूरे बिहार-झारखंड में मानसून का आगमन हो सकता है।
दिल्ली-एनसीआर में मानसून
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, इन इलाकों में मानसून 20 से 24 जून के बीच आने का अनुमान है। हालांकि, मानसून के आने से पहले हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 जून तक दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पूर्वी मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में हीटवेव को लेकर चेतावनी जारी की है।
अन्य राज्यों में मानसून
केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में पहले ही Monsoon आ चुका है। वहीं, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून आने में अभी कुछ समय और लग सकता है। दक्षिण-पश्चिम मानसून अब दक्षिण राज्यों से होते हुए उत्तर भारत की ओर तेजी से आ रहा है। मानसून की अरब सागर की शाखा मजबूती से गुजरात और मध्य प्रदेश में दस्तक दे चुकी है। कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है, वहीं Monsoon की वजह से अगले कुछ दिनों में कई राज्यों के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है।
लू से राहत मिलने की उम्मीद
Monsoon के आने से देश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, मौसम विभाग ने आगाह किया है कि मानसून आने के बाद भी कुछ इलाकों में तेज हवाओं और गरज के साथ तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे मौसम विभाग की ओर से जारी होने वाले अपडेट्स पर नजर रखें। साथ ही, यात्रा के दौरान सावधानी बरतें और मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लें।