New Parliament House Session: संसद के पांच दिनों के विशेष सत्र के आयोजन को 18 सितम्बर को ही शुरू कर दी गई है। इसे कल पुराने Parliament House में शुरू किया गया था। और आज गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर सत्र की शुरुआत नई संसद भवन से की गई है। इस सत्र के पहले दिन पीएम मोदी ने पुराने Parliament House से जुड़े तमाम यादों को ताज़ा किया था। वहीं इस मौके पर लोकसभा और राज्यसभा सांसदों ने भी पुराने संसद भवन को लेकर अपनी भवनाएं जाहिर कीं थी।
18 सितम्बर को विशेष सदन के पहले सत्र को शुरू होने से पहले लोकसभा में सभी सदस्य पहुंच गए थे। जिस दौरान सभी सदस्य संसद सदन के बाहर और अंदर एक दूसरे के साथ फोटो लेते दिखे। वहीं सदन शुरू होने से पहले सभी ने ग्रुप फोटोग्राफी लिया। इस दौरान सभी सदस्यों ने इस भवन से जुड़ी यादों को ताज़ा कर भावुक होते हुए दिखे।
![](https://thepurnia.com/wp-content/uploads/2023/09/Parliament-House-1-1024x576.jpg)
नए Parliament House में जाने से पहले लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान अपने पिता रामविलास पासवान को याद कर भावुक हो गए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि “मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मैं इतिहास और भविष्य के बीच की कड़ी बन पा रहा हूं। ये मेरे लिए बहुत ही भावुक क्षण है क्योंकि पहली बार मेरे पिता ही मेरा हाथ पकड़कर यहां लाए थे। उन्हीं के साथ मैंने सदन के तौर-तरीके सीखे। आज वो इस दुनिया में नहीं है। और हम लोग एक नए संसद में जा रहे हैं तो उनका इस दुनिया में नहीं होना यकीनन खलता है।”
इतिहास और भविष्य के बीच की कड़ी… pic.twitter.com/Th89BbJo5q
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) September 19, 2023
वहीं दूसरी ओर भारतीय शास्त्रीय नर्तक और राज्यसभा सांसद सोनल मानसिंह ने कहा कि, “गणेश चतुर्थी के मौके पर हम नई Parliament House में प्रवेश करने जा रहे है। पुराना भवन से बहुत लगाव हैं। वह हमारा दूसरा घर है। इससे कई सुनहरी यादे जुड़ी है। लेकिन बीते हुए कल का सम्मान करते हुए हमें सुनहरे भविष्य की तरफ बढ़ना है।”