सिक्किम के सरकार ने महिलाओं को Maternity Leave देने का फैसला करके एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम उठाया है। ये कदम देश भर में एक नई पहल को जन्म देती है।
क्या है ये मैटरनिटी लीव?
सरकार के फैसले के तहत अब राज्य में मां बनने वाली महिलाओं को 12 महीने की छुट्टी दी जाएगी जिसकी महिलाओं को आवश्यकता थी। सरकार ने एक माँ की स्थिति को विचार में रखते हुए इस फैसले को लिया है। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ( Prem Singh Tamang ) के इस फैसले का ऐलान हाल में ही किया है जिससे माँ बनने वाली सभी महिला कर्मचारियों के बीच श्रावण माह में खुशी की बारिश हुई है।
कितना महत्वपूर्ण था ये ‘मैटरनिटी लीव?
माँ बनने वाली महिलाओ के लिए ये छुट्टी फायदेमंद होगी।मातृत्व अवकाश मिलने से अब राज्य के सरकारी कर्मचारियों को अपना और अपने परिवार का अच्छी तरह से ख्याल रखने में बहुत मदद मिलेगी।
सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने बुधवार को घोषणा की कि उनकी सरकार अपने कर्मचारियों को 12 महीने का मातृत्व अवकाश और एक महीने का पितृत्व अवकाश (paternity leave) देगी। यहां आयोजित सिक्किम राज्य सिविल सेवा अधिकारी संघ (SSCSOA) की वार्षिक आम सभा को संबोधित करते हुए सिक्किम सरकार ने नियमों में महत्पूर्ण बदलाव लाने का दृढ फैसला लिया है।
आने वाले दिनों में देखा जाएगा नियमों में बदलाव।
सिक्किम के मुख्यमंत्री ने कहा की जल्द ही इस फैसले की विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी।मातृत्व लाभ अधिनियम 1961 के तहत महिला कर्मचारी छह महीने या 26 सप्ताह के सवेतन मातृत्व अवकाश के लिए अधिकृत है। सिक्किम सरकार जल्द ही क़ानूनी स्तर पर इस बड़े फैसले को लागू करेगी जिसका इंतज़ार हिमालय नगरी को बेसब्री से है।