Opposition Party Meeting: विपक्षी एकता की महाबैठक में शामिल होने के लिए राहुल गांधी 23 जून की सुबह सवा दस बजे पटना पहुंचेंगे। राहुल गांधी के साथ पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और महासचिव केसी वेणुगोपाल भी इस बैठक में शामिल होंगे। इसके लिए राहुल गांधी शुक्रवार सुबह आठ बजे अपने चार्टर्ड प्लेन से पटना के लिए प्रस्थान करेंगे और 10.10 बजे पटना एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे। एयरपोर्ट से से राहुल गांधी दोनों नेताओं के साथ सदाकत आश्रम पहुंचेंगे। यहां जहां 40 मिनट आराम करने के बाद विपक्षी एकजुटता की महाबैठक में शमिल होने के लिए निकलेंगे।
राहुल गांधी के स्वागत के लिए कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम की अच्छी तरीके से साफ सफाई की गई है। वहीं आश्रम के पीछेले हिस्से में शीर्ष नेताओं के संबोधन के लिए जर्मन हैंगर का निर्माण कराया जा रहा है। इसी हैंगर में बैठ राहुल गांधी और खरगे 15 हजार पार्टी नेताओं से करीब 40 मिनट तक बात करेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह और विधायक दल के नेता डॉ. शकील अहमद ने पार्टी के दूसरे नेताओं के साथ राहुल और खरगे की बिहार यात्रा के लिए एयरपोर्ट से सदाकत आश्रम तक हो रही सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इसके साथ ही डॉ. सिंह ने सदाकत आश्रम में बन रहे विशाल पंडाल का निरीक्षण करने के साथ जरूरी निर्देश भी दिए। विपक्षी नेताओं के बैठक में शामिल होने के लिए, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती गुरुवार को ही पटना पहुंच रहे।