President Murmu ने सोमवार को राजघाट में गांधी दर्शन परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 12 फुट की प्रतिमा का अनावरण करते हुए इस बात पर जोर दिया कि विश्व शांति का लक्ष्य महात्मा गांधी द्वारा दिखाए गए रास्ते से हासिल किया जा सकता है।इसके साथ ही President Draupadi Murmu ने गांधी वाटिका का भी उद्घाटन किया जहां राजघाट स्मारक के नजदीक गांधी दर्शन में विभिन्न मुद्राओं में गांधी की मूर्तियां स्थापित की गई हैं।
President Droupadi Murmu unveiled the 12 feet high statue of Mahatma Gandhi and inaugurated ‘Gandhi Vatika’ at Gandhi Darshan, New Delhi. The President said that Mahatma Gandhi is a boon for the entire world community. His ideals and values have given a new direction to the whole… pic.twitter.com/DW0EsvdfPA
— President of India (@rashtrapatibhvn) September 4, 2023
जी-20 देशो से किया आग्रह
उद्घाटन के मौके पर President Murmu ने कहा, ”गांधीजी पूरी दुनिया को एक परिवार मानते थे।” इसके आगे उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक भाईचारे, सहयोग और शांति को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहा है और जी20 का नेतृत्व कर रहा है। इसके अलावा राष्ट्रपति ने यह भी उम्मीद जताई कि जी-20 सम्मेलन में विदेशी प्रतिभागी गांधी दर्शन का भी दौरा करेंगे और गांधी के बारे में जानेंगे।
अहिंसा का मार्ग को बताया वैश्विक विकास का रास्ता
President Murmu ने अपने संबोधन के दौरान कहा, गांधी जी देश के लिए एक अमूल्य उपहार में से एक हैं और उनके मूल्यों और आदर्शों ने दुनिया को एक नई दिशा दी। उन्होंने कहा, “दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला से लेकर (अमेरिका) नागरिक अधिकार कार्यकर्ता मार्टिन लूथर किंग जूनियर और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा तक ने स्वीकार किया कि महात्मा गांधी का अहिंसा का मार्ग वैश्विक विकास का मार्ग है।”
महात्मा गांधी पूरे विश्व समुदाय के लिए एक अमूल्य देन हैं। बापू के आदर्श और मूल्य शाश्वत हैं। उनके दिखाए रास्ते पर चल कर, आज भी विश्व शांति के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। pic.twitter.com/N2JLFQGkav
— President of India (@rashtrapatibhvn) September 4, 2023
बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगी गाँधी जी की प्रतिमा
President Murmu ने कहा कि गांधी वाटिका में गांधी प्रतिमाएं आगंतुकों, विशेषकर बच्चों को प्रेरित करेंगी। राष्ट्रपति ने कहा, “बापू (महात्मा गांधी) के आदर्श और मूल्य शाश्वत और सनातनी हैं। उनके दिखाए रास्ते पर चलकर अब भी विश्व शांति का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।” President Murmu ने सभी से यह प्रयास करने का भी आग्रह किया कि प्रत्येक नागरिक, विशेषकर युवा और बच्चे, गांधीजी के बारे में जितना संभव हो सके पढ़ें और उनके आदर्शों को अपनाएं, इस संबंध में गांधी स्मृति और दर्शन समिति और ऐसे अन्य संस्थानों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है। इसकार्यक्रम के दौरान दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और गांधी दर्शन के उपाध्यक्ष विजय गोयल मौजूद रहे।