RBI 2023 Recruitment: ऐसे युवा जो बैंकों की तैयारी में जुटे हैं आरबीआई ने उनके लिए उनके लिए एक शानदार अपॉर्चुनिटी लाइ है। भारतीय रिजर्व बैंक ने एक जॉब नोटिफिकेशन रिलीज किया है। जिसमें अलग-अलग पोस्ट पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आरबीआई ने 20 जून 2023 को एक शार्ट नोटिस निकाला था। जिसमें रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की अलग-अलग डिपार्टमेंट्स में सलाहकारों (Consultants), विशेषज्ञों (Experts) और विश्लेषकों (Analysts) के लिए वैकेंसी निकाली है।
इन पदों पर आवेदन करने की प्रक्रिया आज यानी 21 जून 2023 से शुरू होगी और आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 11 जुलाई 2023 निर्धारित की गई है। इसकी फॉर्म रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in के भर्ती सेक्शन में लिंक एक्टिव होने के बाद मिलेगी। जिसे लिंक एक्टिव होने के बाद भर सकते हैं। इस फॉर्म को भरने के लिए सबसे पहले अभ्यर्थियों को अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद रजिस्टर्ड डिटेल्स के जरिए लॉग-इन करके उम्मीदवार सम्बन्धित पद के लिए अपना फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से रिजर्व बैंक में सलाहकारों, विशेषज्ञों और विश्लेषकों के साथ कुल 66 पदों पर भर्ती की जानी है। बता दें कि यह भर्ती अनुबंध के आधार पर होगी।
किन पदों भर होगी भर्ती?
डेटा साइंटिस्ट – 3 पद
डेटा इंजीनियर – 1 पद
आईटी सिक्योरिटी एक्सपर्ट – 10 पद
आईटी सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर (डीआइटी) – 8 पद
आईटी प्रोजेक्ट एडमिनिस्ट्रेटर (डीआइटी) – 6 पद
नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर – 3 पद
इकोनॉमिक्स (मैक्रो-इकनॉमिक मॉडलिंग) – 1 पद
डेटा एनालिस्ट (एप्लाइड मैथ्स) – 1 पद
डेटा एनालिस्ट (एप्लाइड अर्थमिति) – 2 पद
डेटा एनालिस्ट (TABM/HANK मॉडल) – 1 पद
एनालिस्ट (क्रेडिट रिस्क) – 1 पद
एनालिस्ट (मार्केट जोखिम) – 1 पद
एनालिस्ट (लिक्विडिटी रिस्क) – 1 पद
सीनियर एनालिस्ट (क्रेडिट रिस्क) – 1 पद
सीनियर एनालिस्ट (मार्केट जोखिम) – 1 पद
सीनियर एनालिस्ट (मार्केट जोखिम) – 1 पद
एनालिस्ट (दबाव परीक्षण) – 2 पद
एनालिस्ट (विदेशी मुद्रा एवं व्यापार) – 3 पद
आईटी – साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट – 8 पद
कंसल्टेंट – अकाउंट – 3 पद
कंसल्टेंट – अकाउंट/टैक्स-डीआइसीजीसी – 1 पद
लॉ कंसल्टेंट – अकाउंट/टैक्स-डीआइसीजीसी – 1 पद
आईटी सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर (डीआइसीजीसी) – 1 पद