Shrawan Somvar: सावन महीने का इंतजार हर शिव भक्त को बेशब्री से रहता है। सावन का महीना बाबा भोलेनाथ को समर्पित होता है। ज्योतिषों द्वारा इस बार के सावन महीना को बहुत ही खास बताया जा रहा है। इस बार का सावन महीना एक नहीं बल्कि पूरे दो महीने का होने वाला है। महादेव के भक्तों को उनकी पूजा करने के लिए 8 सोमवार मिलेगा। इस बार सावन महीने की शुरुआत 4 जुलाई 2023 से ही हो रही है जो 31 अगस्त को समाप्त होगा। इसी कारण भगवान शिव के भक्त कुल 59 दिन भगवान शिव की उपासना कर सकते हैं।
हिंदी पंचांग के अनुसार, चंद्र मास के आधार पर एक साल 354 दिनों का होता है जबकि सौर मास के आधार पर एक साल 365 दिन का होता है। ऐसे में दोनों में कुल 11 दिनों का अंतर आता है और हर 3 साल बाद यह अंतर 33 दिनों का हो जाता है। जिसे अधिक मास के नाम से जाना जाता है। इसी वजह से इस बार सावन 2 महीने का रहेगा। इस बार सावन का सोमवार जुलाई से अगस्त तक 10, 17, 24, 31, 7, 14, 21, 28 इस डेट में पड़ेगा।
कैसे करें सावन मास में भगवान शिव की अराधना
सावन के महीने में सोमवार के दिन सुबह जल्दी स्नान करके साफ वस्त्र धारण कर ले। इसके बाद व्रत रखने का संकल्प लें। और किसी मंदिर या घर पर ही शिवलिंग और शिव परिवार पर गंगाजल चढ़ाएँ। इसके बाद ओम नम: शिवाय मंत्र का जप करते हुए भगवान शिव का जलाभिषेक करें। इसके आलाव शिवलिंग पर सफेद फूल, अक्षत, सफेद चंदन, भांग धतूरा, गाय का दूध, धूप, पंचामृत, सुपारी, बेलपत्र आदि को चढ़ाएं। इसके साथ ही अगर आप सावन के सोमवार का व्रत कर रहे हैं तो सावन सोमवार की कथा जरुर पढ़ें और अंत में भगवान शिव को प्रसाद जरुर चढ़ाएं वरना पूजा अधूरी मानी जाएगी।