Success Story: बस्तर का नाम सुनते ही लोगों के मन में एक डर सा हो जाता है कि यह तो एख नक्सल एरिया है, ऐसे में इन दोनों वहा के एक व्यक्ति का इंस्पायरिंग स्टोरी लोगों को चौंका रहा है। दरअसल बस्तर में एक किसान ने मेहनत कर अपनी फसल से हर साल 25 करोड़ का टर्नओवर कर रहे हैं। यह किसान है डॉ राजाराम त्रिपाठी जो पहले बैंक में एक साधारण सी नौकरी करते थे। अब उन्होंने अपनी बैंक की नौकरी छोड़कर काली मिर्च की खेती कर रहे हैं।
बस्तर में राजाराम त्रिपाठी को लोग बड़े काली मिर्च और सफेद मूसली उत्पादक के नाम से जानते हैं। आपको बता दें कि राजाराम 400 आदिवासियों को अपने फार्म में नौकरी पर रखे हुए हैं। जिनकी सहायता से वह सफेद मूसली और काली मिर्च का उत्पादन करते हैं। उनकी इस फसल की मांग यूरोपियन और अमेरिकी देशों में सबसे ज्यादा है। इसके साथ ही राजाराम अपने गांव कोंडागांव में जैविक खेती भी करते हैं। वहीं राजाराम को भारत सरकार द्वारा सर्वश्रेष्ठ किसान होने का अवार्ड तीन बार दिया ज चूका है।
राजाराम की इस सफलता में उनके परिवार का भी पूरा सहयोग रहा है। उनके परिवार के सदस्य भी इसी पेशे से जुड़े हैं। इसके साथ ही खबर ये आ रही है की वह एक हेलीकॉप्टर खरीदने जा रहे हैं जिसकी मदद से खेतों में दवा छिड़का जाएगा। इस हेलीकॉप्टर की कीमत लगभग 7 करोड़ रूपए है। इस हेलीकॉप्टर का मॉडल R-44 है जिसमें चार सीट होंगी। राजाराम ने अपनी कंपनी का नाम मां दंतेश्वरी हर्बल समूह रखा है और वो खुद इसके सीईओ हैं। आपको बता दें कि खेती करने से पहले वो बैंक आफ इंडिया में पीओ के तौर पर जॉब किया करते थे। लेकिन उन्होंने अपनी इस नौकरी को छोड़ अपने शौक का काम किया जिससे वो मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। राजाराम के जीवन की ये कहानी लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का श्रोत है।