Vande Bharat Sleeper Train: भारतीय रेल की तरफ से यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। नए साल के शुरुआत में भारतीय रेलवे यात्रियों को वंदे भारत Sleeper Train की सौगात देने वाला है। ये ट्रेन अगले साल से पटरियों पर दौड़ती हुई नज़र आने वाली हैं।
वंदे भारत Sleeper Train का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। टेंन के अन्दर लुक ऐसा डिजाइन किया गया है कि देखकर लोगों का मन खुश होने वाला है। इस नए वंदे भारत Sleeper Train को लोगों की सुविधा के अनुसार डिजाइन किया गया है। इस ट्रेन को लंबी दूरी की यात्रा के लिए यूज़ किया जा सकता है।
केंद्रीय रेल मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस ट्रेन के फस्ट लुक को एक्स पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है कॉन्सेप्ट ट्रेन – वंदे भारत (स्लीपर संस्करण) जल्द ही आ रही है… 2024 की शुरुआत में…
Concept train – Vande Bharat (sleeper version)
Coming soon… early 2024 pic.twitter.com/OPuGzB4pAk
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) October 3, 2023
वंदे भारत Sleeper Train के बारे में बताते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि ट्रेन के डिजाइन को लगभग तैयार कर लिया गया है। इसे इस साल के अंत तक सभी स्लीपर को को पूरी तरीके से तैयार कर लिया जाएगा। इसी के साथ ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस ट्रेन का ट्रायल नए साल में जनवरी या फरवरी के महीने से शुरू कर दिया जाएगा।
![](https://thepurnia.com/wp-content/uploads/2023/10/Sleeper-Train-1-1024x576.jpg)
इसके साथ ही मार्च 2024 से इसको पूर्ण रूप से संचालित करने की उम्मीद की जा रही है। बता दें कि इस ट्रेन के रुट के बारे में नहीं बताया गया है कि सरकार इस ट्रेन को पहले किस रुट पर शुरू करेगी।
Read Also- https://thepurnia.com/indianews/6-2-m-earthquake-hit-in-delhi-ncr/
857 सीटों के आएगा फस्ट वर्जन
आपको बता दें कि वंदे भारत Sleeper Train में कोचों की संख्या 20 से 22 हो सकती है। वहीं इसके फस्ट वर्जन में 857 होने का दावा किया जा रहा है जिसमें से 34 सीटें स्टाफ के लिए रिजर्व होगी। इसके साथ ही दिव्यांग यात्रियों के लिए इस ट्रेन में रैंप और व्हील चेयर की सुविधा दी जाएगी।
![](https://thepurnia.com/wp-content/uploads/2023/10/Sleeper-Train-2-1-1024x576.jpg)
इसी के साथ इस लग्जरी टेन में रेक्लाइन एंगल के अलावा सॉफ्ट कुशन वाली सीट, मोबाइल चार्जिंग प्लाइंट जैसी एडवांस सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन के फुट रेस्ट एक्सटेंशन की भी संख्या बढाई गई है।