Vande Bharat Train: भारत सरकार ने देश के लगभग सभी कोने में वंदे भारत ट्रेन की सुविधा को देने के लिए प्रयास में लगी है। इस कड़ी में बिहार को दूसरी वंदे भारत ट्रेन का तोहफा मिलने जा रहा है। यह वंदे भारत ट्रेन पटना से मालदा के बीच साहिबगंज-भागलपुर-जमालपुर-किऊल होते हुए चलेगी। इसके साथ ही भागलपुर-हावड़ा के बीच और भागलपुर देवघर के बीच वंदे भारत मेट्रो का परिचालन बहुत जल्द किया जा सकता है। मालदा से पटना की दूरी करीब 400 किलोमीटर की है। जिसे वंदे भारत मेट्रो और ट्रेन से लगभग 5 से 5:30 घंटा में पूरी की जा सकेगी। इस ट्रेन का परिचालन सप्ताह में कुल 6 दिन होगा। वहीं ट्रेन औसतन 80 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से इस दूरी को तय करेगी।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले रांची पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल रन शुरू हुआ था उसके तुरंत बाद दूसरी वंदे भारत ट्रेन का परिचालन साहिबगंज-भागलपुर-जमालपुर-किऊल रेलखंड पर होना सुनिश्चित किया गया है। इन रुटों पर वंदे भारत ट्रेन और वंदे भारत मेट्रो ट्रेनें दोनों ही चलेंगी।
भारतीय रेल लगातार अपने पहले फेज में वंदे भारत ट्रेन को पूरे भारत में दौड़ाने की योजना पर काम कर रही है वहीं दूसरे फेज में वंदे भारत मेट्रो का परिचालन इस वर्ष के आखिरी में होने की संभावना जताई जा रही है। वंदे भारत का परिचालन इस रूट पर 2 से 3 महीना में शुरू होने की उम्मीद की जा रही है जबकि वंदे मेट्रो इस साल के आखिरी में शुरू हो सकती है। वंदे भारत ट्रेन की तरह वंदे मेट्रो ट्रेन भी आधुनिक ब्रेक सिस्टम तथा अन्य नए टेक्नोलॉजी से बनी ट्रेन है। वंदे मेट्रो में भी वंदे भारत जैसी ऑटोमेटिक डोर,फायर सेंसर, जीपीएस,एलइडी स्क्रीन उपलब्ध है। इसके मदद से यात्रियों को पता चलता है कि ट्रेन अभी किस स्टेशन पर है और कितने की स्पीड में चल रही है।