Malaysia सरकार ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि भारतीय नागरिकों के लिए अब से Malaysia में वीजा मुक्त प्रवेश होगा। यह फैसला दोनों देशों के बीच पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए लिया गया है। मलेशिया ने पर्यटन को बढ़ावा देने और आय बढ़ाने के लिए बड़ी पहल की है। इसके तहत भारत और चीन के लोगों को बिना वीजा के मलेशिया में प्रवेश मिलेगा।
Malaysia के प्रधान मंत्री अनवर इब्राहिम ने घोषणा की है कि 1 दिसंबर से दोनों देशों के नागरिकों को एक महीने तक मलेशिया में रहने के लिए वीजा की आवश्यकता नहीं होगी। प्रधानमंत्री इब्राहिम ने रविवार देर रात पीपुल्स जस्टिस पार्टी कांग्रेस के भाषण के दौरान इसकी घोषणा की। लेकिन उन्होंने बताया कि वीजा छूट कब तक लागू रहेगी।
आपको बता दे की चीन और भारत Malaysia के सबसे बड़े स्रोत बाज़ार हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी से जून 2023 के बीच 9.16 मिलियन पर्यटक मलेशिया आए। इनमें से 498,540 पर्यटक चीन से और 283,885 भारत से आए। कोरोना वायरस महामारी से पहले जनवरी-जून 2019 में चीन से 15 लाख पर्यटक और भारत से 354,486 पर्यटक मलेशिया पहुंचे थे।
भारतीय नागरिक अब बिना वीजा के Malaysia में 30 दिनों तक रह सकेंगे। यह व्यवस्था 1 दिसंबर 2023 से लागू हो जाएगी। इस व्यवस्था से दोनों देशों के बीच पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। मलेशिया सरकार का यह कदम भारतीय नागरिकों के लिए एक बड़ी राहत है। अब भारतीय नागरिकों को मलेशिया जाने के लिए वीजा के लिए आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे उनके समय और पैसे की बचत होगी।
Malaysia ने अपनाई थाईलैंड की राह
Malaysia ने पड़ोसी देश थाईलैंड की तर्ज पर पर्यटन को बढ़ावा देने और अपनी अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए भारत और चीन के नागरिकों को वीजा से छूट दे दी है। आपको बता दें कि वर्तमान में चीनी और भारतीय नागरिकों को मलेशिया में प्रवेश के लिए वीजा के लिए आवेदन करना पड़ता है। इसी के साथ भारतीय व्यापारियों के लिए भी यह फैसला बेहद फायदेमंद साबित होगा। अब भारतीय व्यापारी बिना वीजा के मलेशिया में व्यापारिक बैठकों में शामिल हो सकेंगे और नए व्यापारिक संबंध स्थापित कर सकेंगे। मलेशिया सरकार के इस फैसले से दोनों देशों के बीच रिश्तों में और मजबूती आएगी और पर्यटन और व्यापार दोनों में बढ़ोतरी होगी।
भारत और मलेशिया के बीच रिश्ते और मजबूत होंगे
जानकारी के मुताबिक, Malaysia भारतीय मीडिया एक्सचेंज प्रोग्राम 2023 के तहत भारतीय नागरिकों के लिए मुफ्त वीजा पर्यटन की पेशकश करता है। इस कार्यक्रम में मलेशियाई उच्चायोग बीएन रेड्डी ने कहा कि मलेशिया और भारत के बीच उत्कृष्ट संबंध हैं।
2022 में भारत और Malaysia के राजनयिक संबंधों के 65 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने कहा कि 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मलेशिया दौरे के बाद दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत हुए हैं। मलेशिया सरकार का मुफ्त वीजा टूर का फैसला इसमें मील का पत्थर साबित होगा।